सच‍िन तेंदुलकर के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, जानिए क्या है मामला?
सच‍िन तेंदुलकर के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, जानिए क्या है मामला?
Share:

मुंबई: क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सच‍िन तेंदुलकर ऑनलाइन गेम‍िंग को प्रमोट करने पर न‍िशाने पर आ गए हैं। बृहस्पतिवार को मास्टर-ब्लास्टर सच‍िन तेंदुलकर के ख‍िलाफ उनके मुंबई में उपस्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन महाराष्ट्र के न‍िर्दलीय MLA बच्चू कडू (Bachchu Kadu) और उनके समर्थकों ने किया। 

बच्चू कडू ने प्रदर्शन को लेकर कई तस्वीर ट्व‍िटर पर साझा की। उन्होंने कई ट्ववीट कर प्रदर्शन का कारण भी बताया। बच्चू ने ल‍िखा, "भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से बार-बार पेटीएम फर्स्ट गैम्बल‍िंग विज्ञापनों को बंद करने का अनुरोध किया। मगर अब तक ऐसा नहीं हुआ है। हम तेंदुलकर के खिलाफ नहीं हैं मगर एक भारत रत्न व्यक्ति के लिए यह अशोभनीय है। या तो उन्हें विज्ञापन बंद कर देना चाहिए या फिर भारत रत्न लौटा देना चाहिए" 

ओमप्रकाश बाबाराव कडु (बच्चू कडू) महाराष्ट्र के अचलपुर से विधान सभा के एक स्वतंत्र सदस्य हैं।अचलपुर विधानसभा क्षेत्र अमरावती (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का एक भाग है। वह 2004 से 2019 तक निरंतर 4 बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वो पूर्व में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बच्चू वर्तमान में अपने खिलाफ एक मामले में दो वर्षों की सजा काट रहे हैं। इससे पहले भी बच्चू कडू ने सच‍िन तेंदुलकर को ऑनलाइन गेम‍िंग को लेकर धमकाया था। उन्होंने सच‍िन तेंदुलकर को वैध नोटिस भेजने की बात कही थी। 

बच्चों को लेकर मायके चली गई पत्नी, नाराज पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

'संस्कृतेन सह भारतस्य संबन्धः विशिष्टः', PM मोदी ने अनोखे अंदाज में दी विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं

दारोगा ने सरेआम 2 दोस्तों को एक-दूसरे से लगवाए थप्पड़, शिकायत लेकर थाने पहुंची माँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -