हटिया विस्थापितों को जल्द दिए जाऐं मकान
हटिया विस्थापितों को जल्द दिए जाऐं मकान
Share:

पिस्कानगड़ी। हटिया विस्थापितों के लिए तैयार किए गए मकानों का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। हालात ये हैं कि इन मकानों में कई खामियाॅं सामने आई हैं। हटिया विस्थापित परिवार समिति ने ये खामियाॅं उजागर की हैं। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक बैठक कर मांग की है कि, जल्द से जल्द इन कमियों को पूरा कर मकान विस्थापितों को दे दिए जाऐं। यदि आवास निर्माण में मौजूद कमियों को 10 अक्टूबर तक दूर नहीं कर लिया जाता तो फिर, समिति उग्र आंदोलन करेगी।

दरअसल समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव की अध्यक्षता में कुटे गांव में बैठक का आयोजन हुआ था। रविवार को हुई बैठक में शाहदेव ने कहा कि, समिति सदस्यों को राज्य के मुख्यमंत्री पर भरोसा है कि वे विस्थापितों के हित में कार्य करेंगे। समिति सदस्यों से उन्होंने कहा है कि, जब तक विस्थापितों की मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक सभी को एकजुट होना होगा।

उन्होंने मांग की, कि जिन लोगों को आवास आवंटित किए गए हैं, उनकी सूची जल्द ही समिति को सौंप दी जाए। यदि विस्थापितों की मांगें पूरी नहीं की जाऐंगी तो समिति, विस्थापितों के लिए बन रहे मकानों के निर्माण कार्य को रोक देगी। इस बैठक में कर्मा उरांव, महावीर सिंह, तरूण शाहदेव, प्रकाश साहू, धीरंजय शाहदेव, दिनेश सिंह, रामाश्रय सिंह, प्रतीक सिंहदेव, विजय मुंडा, महेंद्र मिर्धा, करुण शाहदेव, दुलाल देवघरिया, सुमित सिंह, रामेश्वर नाथ शाहदेव, शिशिर देवघरिया, बीजू महतो, अजय आदि मौजूद थे।

'पद्मावती' को किया आग के हवाले

चौथी बार कार्यकाल संभालेंगी चांसलर एंजेला मर्केल

'पद्मावती' के पोस्टर पर भड़की आग, कही फिर ना बन जाए पुराने हालात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -