प्रियंका की गंगा यात्रा पर सीएम योगी का कटाक्ष, कहा अब तो मानेंगी साफ़ हुई गंगा
प्रियंका की गंगा यात्रा पर सीएम योगी का कटाक्ष, कहा अब तो मानेंगी साफ़ हुई गंगा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपनी सरकार को रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि रिपोर्ट कार्ड में उपलब्धियां गिनवाने से कुछ नहीं होता, क्योंकि जमीन पर कोई कार्य नहीं हुआ है। 

भाजपा नेता का विवादित बयान, कहा रोज फेशियल करवाती हैं मायवती, खुद को कहती हैं जवान...

उत्तर प्रदेश में गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका ने कहा है कि मैं रोज आम लोगों से मिल रही हूं सभी परेशान दिखाई दे रहे हैं। किसान, शिक्षा मित्र, नौ जवान, छात्र सब त्रस्त हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि जो प्रचार ये लोग करते हैं और जो काम ये लोग करते हैं उसमें बहुत अंतर है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़र गंगा यात्रा कर रही हैं और इसी बीच वे कांग्रेस के लिए वोट भी मांग रही हैं। भदोही में प्रियंका गांधी ने बनकट ग्राम में कालीन बुनकर फूलचंद यादव से भेंट की। प्रियंका ने बुनकरों से कांग्रेस को वोट देने का भी आग्रह किया। 

गोवा सीएम का पदभार सँभालने के बाद बोले प्रमोद सावंत, कहा- पर्रिकर ही लाए थे राजनीति में

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता में कहा है कि प्रियंका गांधी का गंगा जी में यात्रा करना यह स्पष्ट करता है कि हमने गंगा जी की निर्मलता पर काफी कार्य किया है। अब वे लोग गंगा जी की निर्मलता पर सवाल नहीं खड़े कर पाएंगे। योगी ने आगे कहा है कि अच्छा होता अगर राहुल जी और सपा बसपा भी प्रियंका को साथ में ले लेती।

खबरें और भी:-

प्रियंका का पीएम मोदी पर वार, कहा- 56 इंच के सीने वाले क्यों नहीं देते रोज़गार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ EC की अहम् बैठक, फर्जी पोस्ट्स पर लगेगी लगाम

शोक में डूबे मथुरा के ये 32 गांव, पर्रिकर ने सड़क और पेयजल के इंतज़ाम के लिए दिए थे 5 करोड़

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -