कड़ी सुरक्षा के बीच आज हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
कड़ी सुरक्षा के बीच आज हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
Share:

हमीरपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को हमीरपुर राठ के के बीएनवी डिग्री कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी की टीम ने मंगलवार से ही डेरा डाल लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह किसान ने बताया राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार की शाम दो बजे हेलीकॉप्टर से बीएनवी डिग्री कॉलेज मैदान में उतरेंगी। 

यूपी के खीरी में आज जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

पूरी हुई सभा की तैयारियां

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। एसपीजी टीम ने कस्बे में डेरा डाल दिया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कानपुर में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

पंजाब के गुरदासपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे सनी देओल, बीजेपी ने दिया टिकिट

आज यूपी दौरे पर राहुल 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को खीरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी के समर्थन में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रभारी दोपहर 12 बजे यहां पहुंचेंगे। दोनों नेताओं के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

बाबा रामदेव बोले, सिर्फ गरीबी और बेरोजगारी ही नहीं, ये मुद्दे भी हैं अहम्

लोकसभा चुनाव: चंद घंटों में ही नरम पड़े उदित राज, फिर बन गए चौकीदार

मतदान के लिए हर बार न्यूयॉर्क से आते हैं गोवा, लोगों के लिए बन रहे मिसाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -