'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आएँगे प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली!
'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आएँगे प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली!
Share:

एक बार फिर एडवेंचर शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' ख़बरों में छा गया है। दरअसल, 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने अपने शो में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एवं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को बताैर गेस्ट बुलाने की इच्छा व्यक्त की है। बता दें, बेयर ग्रिल्स के शो में विराट एवं प्रियंका से पहले रजनीकांत, अक्षय कुमार एवं रणवीर सिंह जैसे कई भारतीय सितारें दिखाई दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त, देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी बेयर ग्रिल्स के साथ उनके शो में बतौर गेस्ट हिस्सा ले चुके हैं।

अपने एक इंटरव्यू में बेयर ग्रिल्स ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी प्रियंका चोपड़ा एवं विराट कोहली से इस विषय पर चर्चा चल रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये तक बताया कि वे अपने प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही भारत आकर शूटिंग आरम्भ करने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात की खबर नहीं दी कि इंडिया में शूट होने वाले इस प्रोजेक्ट में प्रियंका या विराट दिखाई देंगे या नहीं। 

बेयर ग्रिल्स ने प्रियंका एवं विराट के नाम का चुनाव करने का कारण बताते हुए कहा, "प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली नंबर वन सेलिब्रिटी हैं। दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। प्रियंका और विराट, दोनों को ही पूरी दुनिया के लोग बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों की कहानियों को समझना तथा उनके सफर को जानना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी।" आपको बता दें, डिस्कवरी पर आने वाले एडवेंचर शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' बहुत पॉपुलर है। न सिर्फ विदेशों में बल्कि भारत में भी बेयर ग्रिल्स के इस एडवेंचर शो को बहुत पसंद किया जाता है। 

तीसरे शख्स के कारण टूटा इस मशहूर कपल का रिश्ता, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

इस दिन जियो सिनेमा पर होगा स्ट्रीम बिग बॉस ओटीटी-2

पिता के कारण 17 की उम्र में नौकरी करने लगी थी एकता कपूर, आज हैं करोड़ों की मालकिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -