'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं ने जताया दुःख
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं ने जताया दुःख
Share:

नई दिल्ली: 91 साल की उम्र में 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। उनका निधन चंडीगढ़ के एक PGI अस्पताल में हुआ है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि इसी हफ्ते उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने भी कोविड से लड़ाई में दम तोड़ दिया था और अब फ्लाइंग सिख मिल्खा का निधन हो गया है। मिल्खा सिंह के निधन की खबर ने पूरे देश को गहरा सदमा दिया है। जी दरअसल आज उनके निधन पर राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह जैसे राजनेताओं के अलावा फिल्म जगत और क्रिकेट जगत ने भी दुःख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मिल्खा सिंह के निधन पर एक ट्वीट करते हुए लिखा- 'स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है, उनके संघर्षों की कहानी और उनके चरित्र की ताकत भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी, उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।' इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है- 'श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिन्होंने देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया, जो अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते थे। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बना दिया, उनके निधन से आहत हूं।'

वहीँ उनके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहते हैं 'फ्लाइंग सिख, महान धावक मिल्खा सिंह जी के दुखद देहांत पर देश शोक मना रहा है। वे विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ गए हैं। देश उन्हें भारतीय खेलों के सबसे चमकीले तारों में से एक के रूप में हमेशा याद रखेगा। उनके परिवार और असंख्य समर्थकों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।' इसी के साथ फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान ने लिखा, 'फ्लाइंग सिख अब व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच भले ही न रहें लेकिन उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी और उनकी विरासत अद्वितीय रहेगी।।। मेरे लिए एक प्रेरणा।।। लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा। रेस्ट इन पीस मिल्खा सिंह सर।'

उनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, 'सुविख्यात धावक, 'पद्मश्री' से सम्मानित 'फ्लाइंग सिख' श्री मिल्खा सिंह जी का निधन खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन राष्ट्र के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

विप्रो लिमिटेड ने जूनियर स्टाफ के वेतन में की वृद्धि

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिल्ली में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से की मुलाकात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -