पीएम मोदी ने की 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के जल्द से जल्द ठीक होने की कमाना
पीएम मोदी ने की 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के जल्द से जल्द ठीक होने की कमाना
Share:

पीएम नरेंद्र मोदी  ने हॉस्पिटल में भर्ती फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से बात कर उनका हालचाल पूछा। साथ ही उन्होंने मिल्खा सिंह के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की। मिल्खा सिंह को बृहस्पतिवार को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में भर्ती किया गया था। खबर है कि ऑक्सीजन स्तर (Oxygen Level) गिरने के चलते उन्हें ICU में भर्ती किया गया था।


पीएम मोदी ने उम्मीद जताई है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे और टोक्यो ओलंपिक्स में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आशीर्वाद भी देंगे। मिल्खा सिंह 2 सप्ताह पहले कोविड के संक्रमण का  शिकार हो गए थे। संक्रमित होने के उपरांत वो चंडीगढ़ स्थित अपने घर में आइसोलेशन और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। हालांकि बाद  में तबीयत बिगड़ने पर सावधानी के तौर पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार के आग्रह पर उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

उनके बेटे जीव ने सभी का शुक्रिया किया और सूचना दी थी कि उनके पिता का अच्छी तरह ध्यान दिया जा रहा है। सिंह की पत्नी निर्मल कौर भी कोरोना का उपचार करा रही हैं। गुरुवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, वो अभी भी ICU में हैं। सिंह को खेल के क्षेत्र में उपलब्धियों के चलते देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से नवाजा जा चुका है।

24 मई को संक्रमित होने की खबर के उपरांत पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी महान धावक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। भाषा के मुताबिक, उन्होंने ट्वीट किया था, ''फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं जिन्हें कोविड-19 उपचार के लिए मोहाली में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्दी स्वस्थ हो जाइये सर।'

राहुल गांधी ने LGBT सदस्यों को दी 'प्राइड मंथ' की बधाई, कहा- प्यार प्यार होता है..

सऊदी से ऑक्सीजन मंगवाना चाह रहा झारखंड, सोरेन सरकार बोली- केंद्र नहीं दे रहा अनुमति

दिल्ली में और भी घातक हो रहा ब्लैक फंगस, अब तक 89 की हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -