MP में PM मोदी होंगे चेहरा, इस खास गीत के जरिए माहौल बनाने में जुटी भाजपा
MP में PM मोदी होंगे चेहरा, इस खास गीत के जरिए माहौल बनाने में जुटी भाजपा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी का चेहरा कौन इसे लेकर बना सस्पेंस अब समाप्त हो गया है। पार्टी ने तय किया है कि इन चुनावों में पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के सहारे मैदान में उतरेगी। इंदौर रैली के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। शाह ने दिग्गज बीजेपी नेताओं की उपस्थिति में कार्यकर्ता को सबसे महत्त्वपूर्ण बताते हुए "चेहरे" की जगह कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव मैदान में उतरने पर पूरा जोर दिया है।

वही इसी बीच पार्टी ने चुनाव में मोदी के नाम को भुनाने की पूरी तैयारी कर ली है। मोदी के मन में बसे एमपी, एमपी के मन में मोदी… थीम पर कई ऑडियो एवं वीडियो गीत बनकर तैयार किए गए है। इन गानों में उनका पूरा मध्य प्रदेश कनेक्शन बताया गया है। यही नहीं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को सम्मिलित कर उनके चेहरे को ही तवज्जो दी गई है। चुनाव से पहले इन गानों के माध्यम से यह बताया जाएगा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश से क्या नाता रहा है। प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश के शहरों और गांवों से कितना पुराना रिश्ता है। इसलिए उन्हें राज्य की अधिक चिंता है। पार्टी आने वाले दिनों में इसे लांच करेगी।

इन पर आधारित होंगे चुनावी थीम सांग:-
- महाकाल लोक का लोकार्पण भोले बाबा के मन भाया, मोदी जैसा भक्त है आया… इसमें मोदी को महाकाल का भक्त बताते हुए महाकाल लोक के लोकार्पण के वीडियो दिखाए गए हैं।
- युवा को नॉलेज, नए मेडिकल कॉलेज गाने की थीम है...इसमें बताया गया है कि राज्य में कैसे कॉलेज और शिक्षा का क्षेत्र में विकास हुआ है।
- जनजाति मुख्य धारा में, घर-घर राशन.. यह गाना खास तौर पर जनजाति क्षेत्रों के लिए तैयार किया गया है। इसमें मजदूरों एवं किसानों का फोकस रखा गया है।

VIDEO! जनता से किया वादा नहीं किया पूरा तो पार्षद ने खुद पर निकाला गुस्सा, सरेआम चप्पल से खुद को पीटा

सरकार के बाद अब उपरष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष ? मीटिंग में हुई चर्चा

लालू परिवार की करोड़ों की संपत्ति जब्त! नौकरी के बदले जमीन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -