आज 'मन की बात' के 88वें एपिसोड को संबोधित करेंगे PM मोदी
आज 'मन की बात' के 88वें एपिसोड को संबोधित करेंगे PM मोदी
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के 88वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। प्रोग्राम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो पर प्रातः 11 बजे से आरम्भ होगा। डीडी न्यूज पर भी इसे प्रसारित किया जाएगा। प्रोग्राम समाप्त होने के कुछ देर बाद ही आकाशवाणी पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। 

आपको बता दें कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मोदी अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' को संबोधित करते हैं। इससे पूर्व बीते माह 27 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 87वें एपिसोड को संबोधित किया था। तब उन्होंने 30 लाख रुपए के ऐतिहासिक निर्यात पर खुशी व्यक्त करते हुए देश को शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कहा था कि इसका एक अर्थ ये है कि विश्व भर में भारत में बनी चीजों की मांग बढ़ रही है, दूसरा अर्थ ये कि भारत की आपूर्ति दिनों-दिन और मजबूत हो रही है तथा इसका एक बहुत बड़ा सन्देश भी है।

वही एक वक़्त में भारत से निर्यात का आंकड़ा कभी 100 बिलियन, कभी डेढ़-सौ बिलियन, कभी 200 बिलियन तक हुआ करता था, अब आज, भारत 400 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। भारत विराट कदम तब उठाता है, जब ख्वाबों से बड़े संकल्प होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत के लोगों का ये सामर्थ्य अब दुनिया के कोने-कोने में, नए बाजारों में पहुंच रहा है। इसकी बदौलत ही हम 400 बिलियन डॉलर का लक्ष्य प्राप्त कर सके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा था कि सफलता की यह लिस्ट बहुत लम्बी है तथा जितनी लम्बी ये सूची है, उतनी ही बड़ी Make in India की ताकत है, उतना ही विराट भारत का सामर्थ्य है।

मंदिर के अंदर जा रहे थे दलित दूल्हा-दुल्हन तो पुजारी ने लगाई रोक, बोले- 'तुम्हारे लिए बाहर बनाई गई है जगह'

अब झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे पालेंगे कैप्टन कूल धोनी, 2000 चूजे रांची रवाना

जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी की रैली स्थल के पास बड़ा धमाका, आंतकियों के बीच मची है खलबली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -