अब झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे पालेंगे कैप्टन कूल धोनी, 2000 चूजे रांची रवाना
अब झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे पालेंगे कैप्टन कूल धोनी, 2000 चूजे रांची रवाना
Share:

झाबुआ: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे पालेंगे। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत मुर्गी पालन के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने झाबुआ से 2000 कड़कनाथ मुर्गी के चूजे मंगवाए हैं। जी दरअसल उन्होंने इन चूजों का ऑर्डर पिछले साल दिया था, हालाँकि अब इन चूजों की डिलीवरी होने जा रही है। आप सभी को बता दें कि झाबुआ जिले के थांदला के पास रूंडीपाड़ा गांव में विनोद मेड़ा कड़कनाथ मुर्गी फॉर्म चलाते हैं। जी हाँ और महेंद्र सिंह धोनी ने इन्हें ही साल 2020 में ऑर्डर दिया है।

आपको बता दें कि अब विनोद झाबुआ से चूजों की डिलीवरी देने हाल ही में रांची रवाना हुए। इस समय विनोद मेड़ा इस ऑर्डर को लेकर काफी उत्साहित हैं। जी दरअसल कड़कनाथ मुर्गे के साथ विनोद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए झाबुआ जिले से एक विशेष उपहार भी लेकर जा रहे हैं। मिली जानकारी के तहत वह धोनी को झाबुआ की संस्कृति के प्रतीक के रूप में तीर कमान भेंट करेंगे।

आप सभी को हम यह भी बता दें, विनोद मेड़ा ने 2017 में कड़कनाथ आशीष सहकारी संस्था के रूप में पंजीयन करवा कर मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया था। अब उनके पास देशभर से कड़कनाथ के लिए ऑर्डर आते हैं। ऐसे में विनोद का कहना है कि धोनी से मिला दो हजार चूजों का ऑर्डर बेहद खास है। मेरी इच्छा थी कि महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात हो जाए, लेकिन आईपीएल के चलते अब इसकी उम्मीद कम ही है। आप सभी जानते ही होंगे कि झाबुआ जिले का कड़कनाथ मुर्गा अपने विशिष्ट रंग और औषधि गुण के कारण देश-विदेश में जाना पहचाना जाता है। इसका रंग काला होता है, यहां तक कि इसकी कलंगी, मांस, खून, पैर भी काले होते हैं।

इसके मांस में प्रोटीन की अधिकता और फेट की कमी होती है। विनोद का कहना है कि झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे को वहां के लोग अलग ही भाषा में बुलाते हैं। उसे वहां की स्थनीय भाषा में काली मासी कहा जाता है। कड़कनाथ प्रजाति का मुर्गा दूसरी प्रजातियों के मुकाबले महंगी दरों पर बिकता है। आप सभी को बता दें, इस कड़कनाथ मुर्गे पर झाबुआ और छत्तीसगढ़ ने अपना हक जताया था। दोनों राज्यों की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई थी। वहीँ कोर्ट से केस जीतने के बाद साल 2018 में झाबुआ ने इसका GI टैग हासिल किया था।

'धोनी है तो मुमकिन है।।', माही ने फिर दिखा दिया, उन्हें क्यों कहा जाता है 'बेस्ट फिनिशर'

पुराने फॉर्म में लौटे धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'सर रविंद्र जडेजा' का रिएक्शन

8 महीनों से पड़े कंटेनर में से मिली 2100 करोड़ की हेरोइन, ईरान से किया गया था आयात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -