छठे रोजगार मेले में PM मोदी ने 70 हजार लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र
छठे रोजगार मेले में PM मोदी ने 70 हजार लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Share:

नई दिल्ली: देश में 20 से भी अधिक प्रदेशों में 43 स्थानों पर आज मोदी सरकार के छठे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इनमें 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। पीएम नरेंद्र मोदी प्रातः 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। इस रोजगार मेले में कई केंद्रीय मंत्री देश के अलग-अलग भागों से जुड़ें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई से और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी लखनऊ से रोजगार मेले से जुड़ीं।

वहीं, उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे वाराणसी से, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी सिकंदराबाद, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से और रोड ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से समारोह में सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने 22 अक्टूबर 2022 को देश के युवाओं को 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य से रोजगार मेले का पहला चरण आरम्भ किया था। अभी तक वे 3 लाख 62 हजार से अधिक व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र दे चुके हैं।

पहला रोजगार मेला:- 
22 अक्टूबर 2022 को पहले रोजगार मेले का आयोजन हुआ था, जिसमें 75 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे।

दूसरा रोजगार मेला:-
22 नवंबर 2022 को दूसरा रोजगार मेला आयोजित किया गया था। इसमें 71 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे।

तीसरा रोजगार मेला:-
20 जनवरी 2023 को देश में तीसरे रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इस रोजगार मेले में 71 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे।

चौथा रोजगार मेला:-
13 अप्रैल 2023 को चौथा रोजगार मेला लगा था। उसमें भी 71 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे।

पांचवां रोजगार मेला:- 
16 मई 2023 को पांचवे रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 70 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे।

मोदी-योगी की तारीफ पर भड़का ड्राइवर, सरेआम कर डाली हत्या

Twitter Co-founder का दावा, कहा- "किसान आंदोलन के दौरान कई अकाउंट..."

भव्य तरीके से हुए हरिहर भूमि का पूजन, स्थापित होगी भगवान परशुराम की सबसे ऊंची प्रतिमा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -