हुलिया बदलकर रामलला के दर्शन करने पहुंचा MP का मोस्ट वांटेड, अयोध्या से हुआ गिरफ्तार
हुलिया बदलकर रामलला के दर्शन करने पहुंचा MP का मोस्ट वांटेड, अयोध्या से हुआ गिरफ्तार
Share:

कटनी: हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में फरार घोषित मोस्ट वांटेड बदमाश किशोर उर्फ किस्सू तिवारी को मध्य प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार किया है। बुधवार की सुबह कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है। किस्सू तिवारी पर कटनी समेत जबलपुर पुलिस ने 55 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस लंबे वक़्त से अपराधी की तलाश कर रही थी किन्तु वह पुलिस को चकमा दे रहा था। 

SP अभिजीत रंजन ने बताया, किशोर उर्फ किस्सू तिवारी कटनी समेत जबलपुर पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड था तथा कई वर्षों से फरार चल रहा था। उस पर 55 हजार रुपए का इनाम घोषित था। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें बनाई गईं तथा देश के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। मुखबिर की खबर मिलने पर उत्तर प्रदेश अयोध्या से किस्सू तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। किस्सू अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचा था। किस्सू एक दुर्दांत अपराधी रहा है तथा इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। अलग-अलग जगहों पर आरोपी ने फरारी काटी है। फरारी के चलते किस्सू जयपुर, हरिद्वार, हिमाचल, उत्तराखंड राज्य में कई स्थानों पर रहा है। 

कटनी पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया था जिसे आईजी ने बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया गया था एवं जबलपुर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया गया था। कुल मिलाकर इस पर 55 हजार रुपए का इनाम घोषित था। बदमाश किशोर उर्फ किस्सू तिवारी का अपराधिक रिकार्ड दशकों पुराना है। किस्सू ने सबसे पहला अपराध वर्ष 1979 में किया था। अपराधी पहले 1992 में फरार हुआ था जिसे 2015 में गिरफ्तार किया गया। कुछ वक़्त जेल में रहने के पश्चात यह पुनः फरार हो गया था। इसको लंबे वक़्त फरारी काटने का अनुभव है। साधु महात्मा जैसा अपना ड्रेसअप कर रखा था तथा बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। कटनी जबलपुर एवं इंदौर में किस्सू तिवारी के खिलाफ मामले दर्ज हैं। कटनी में कोतवाली थाना अंतर्गत हत्या के एक मामले में स्थाई वारंट कोर्ट ने जारी किया है। जबलपुर कोतवाली में भी 302 के मामले में यह वांछित अपराधी है तथा वारंट जारी है। इसकी सुनवाई उच्च न्यायालय में चल रही है। 

इकलौते बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां को दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह

जयमाला के दौरान अचानक दूल्हे ने जबरन कर दिया दुल्‍हन को KISS, बैरंग लौटी बारात

पत्नी को पीटकर शख्स ने भेज दिया मायके, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -