हर्षवर्धन और रमेश पोखरियाल के बाद पीएम कैबिनेट से दो और बड़े चेहरों ने दिया इस्तीफा
हर्षवर्धन और रमेश पोखरियाल के बाद पीएम कैबिनेट से दो और बड़े चेहरों ने दिया इस्तीफा
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रीमंडल का बुधवार शाम 6 बजे विस्तार होना है। मोदी सरकार 2.0 के इस पहले बड़े विस्तार से पहले 10 से ज्यादा मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी जिन मंत्रियों के प्रदर्शन से प्रसन्न नहीं थे, उनको मंत्रीमंडल से बाहर का मार्ग दिखाया गया है। इनमें सबसे बड़ा नाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का नाम है। वही अब एक ओर बड़ी खबर सामने आइए जिसमे मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले केंद्र सरकार के दो बड़े मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। इनमें आईटी और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और सुचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी इस्तीफा दे दिया है।

वही इस बीच पीएम मोदी की टीम में शामिल हो रहे 43 नेताओं की अंतिम लिस्ट आ गई है। इस सूची में कई बड़े नामों को शामिल किया गया है। लिस्ट के अनुसार,  डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया,रामचंदर प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, नारायण तातू राणे, सर्बानंद सोनेवाल, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजु, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडविया,मनसुख मांडविया, समेत कई अन्य नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने वाली है।

इसके साथ ही  अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर,  भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी, शोभा करंदलाजे को भी कैबिनेट में जगह देने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट विस्तार को देखते हुए 10 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है, जबिक कैबिनेट में 33 नए चेहरों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। आज शाम ये नेता मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले हैं।

दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनते ही सायरा बानू ने कही थी ये बात

नए IT रूल्स के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची न्यूज़ एजेंसी PTI, केंद्र के नियमों को दी चुनौती

दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम, सुभाष घई भी आए नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -