‘पिया’ के किरदार ने दी रोशनी चोपड़ा को एक अलग पहचान
‘पिया’ के किरदार ने दी रोशनी चोपड़ा को एक अलग पहचान
Share:

जानी मानी टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही है. रोशनी चोपड़ा का जन्म ‘2 नवंबर 1980’ को दिल्ली में हुआ था। रोशनी चोपड़ा हिंदी टेलीविज़न की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। रोशनी एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक कामयाब मॉडल तथा एक जबरदस्त होस्ट भी रह चुकी हैं। रोशनी का लोकप्रिय रोल ‘पिया’ का माना जाता है। रोशनी ने अपने करियर का आरम्भ 2001 से किया था।

रोशनी ने 2006 में आए ज़ी टीवी के फेमस सीरियल ‘कसम से’ से अपने एक्टिंग का आरम्भ किया था तथा ‘पिया’ की भूमिका के लिए वाहवाही बटोरनी आरम्भ की थी। रोशनी ने अपनी मूवीज का सफर 2004 से आरम्भ किया था। इनकी फर्स्ट मूवी का नाम ‘लेट्स इंजॉय’ था। रोशनी ने एनडीटीवी इमेजिन के रियलिटी शो ‘दिल जीतेगी देसी गर्ल’ को जीता था। रोशनी चोपड़ा को कई बार कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी देखा गया है। 2017 में रौशनी ने ‘द ड्रामा कंपनी’ में भी हिस्सा लिया था।

मॉडलिंग के करियर में करीब 3 वर्ष काम करने के पश्चात्, उन्होंने 2004 में हिंदी फिल्म ‘लेट्स इंजॉय’ में अपने अभिनय को दर्शाया था। इस मूवी में रोशनी के रोल का नाम ‘सोनल’ था। इस मूवी में रोशनी के साथ आशीष चौधरी, ध्रुव सिंह तथा आरज़ू गोवित्रिकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 2008 में रोशनी को एक और मूवी में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस मूवी का नाम ‘ब्रह्म : एन इल्लुजन’ था। इस मूवी में रोशनी की भूमिका का नाम ‘निधि’ था। रोशनी के साथ इस मूवी में डिनो मोरेया, मिलिंद सोमन तथा शीतल मिनीन मुख्य रोल को दर्शा रहे थे।

रोमांटिक डेट पर गए एजाज-पवित्रा, बिग बॉस ने की खास तैयारी

राहुल को लेकर बोले अभिनव, 'आपराधिक मंशा' रखने वाला है

सलमान लगातार कर रहे है रुबीना को टारगेट, फैन्स ने जताई नाराजगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -