JNU: PhD कर रहे छात्र ने किया छात्रा के साथ रेप
JNU: PhD कर रहे छात्र ने किया छात्रा के साथ रेप
Share:

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा द्वारा पीएचडी स्काॅलर अनमोल पर बलात्कार का आरोप लगाया गया। इस मामले में छात्रा ने कहा कि पीएचडी स्काॅलर ने छात्रा को होस्टल के एक कक्ष में बुलाया। इसके बाद उसके साथ इस विद्यार्थी ने छात्रा के साथ रेप कर दिया। विद्यार्थी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में आॅल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की सदस्य बताई जा रही है। इस मामले में पीड़िता की ओर से वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज की गई है। अब पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुत्र होस्टल के 335 नंबर में निवास करने वाले छात्र अनमोल ने विश्वविद्यालय की छात्रा को अपने कमरे में बुलाया। उसने छात्रा को शारीरीक संबंध बनाने के लिए कहा। जब छात्रा ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया तो उसने उसका बलात्कार कर दिया। छात्रा की चिकित्सकीय जांच के बाद इस बात की जानकारी पुख्ता हो गई कि उसके साथ रेप हुआ है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

इस मामले में विश्वविद्यालय मैनेजमेंट के अनुसार ब्रह्मपुत्र ब्याॅयज होस्टल विश्वविद्यालय परिसर में ही है। यहां पर लड़कियों का जाना प्रतिबंधित है मगर कई बार छात्र अपनी मनमानी करते हैं यहां लड़कियों का प्रवेश बिना रूकावट होता रहता है। जब मैनेजमेंट अपनी पर आया तो छात्रों ने विरोध कर नियम शिथिल करने की मांग की थी।

हैवानियत की हदें पार, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म : ग्वालियर

कलंकित हुई दिल्ली पुलिस, कांस्टेबल ने की रेप की कोशिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -