GHKPM पर फिर भड़के लोग, विराट की हरकत ने फैंस को किया निराश
GHKPM पर फिर भड़के लोग, विराट की हरकत ने फैंस को किया निराश
Share:

टीवी के चर्चित सीरियल गुम है किसी के प्यार में अक्सर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं। ताजा एपिसोड में लोगों को कई चीजें पसंद नहीं आईं। लोग जहां आयशा सिंह की प्रशंसा में ट्वीट कर रहे हैं वहीं नील भट्ट को ट्रोल किया जा रहा है। निर्माता स्टोरी का ट्रैक जिस तरफ ले जा रहे हैं वो भी लोगों को कम पसंद आ रहा है। सई और विराट की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। 

ट्विटर पर अक्सर #Sairat ट्रेंड करता रहता है। दोनों के मिलने का व्यूर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच डॉक्टर सत्या की एंट्री हो गई तथा लोगों की यह उम्मीद भी टूट गए। अब सोशल मीडिया पर नई प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं जिसमें देवर-भाभी को मिलाने और विराट के जबरदस्ती करने पर लोगों ने नकारात्मक कमेंट्स किए हैं।

शो के नए एपिसोड में दिखाया जाता है कि विराट सई को शादी के लिए प्रपोज करता है। सई विराट को यह कहकर मना कर देती है कि वह पत्रलेखा नहीं बन सकती। सई के मुंह से न सुनकर विराट मानसिक संतुलन खो देता है तथा पागलों की भांति बर्ताव करने लगता है। वह सई को जबरदस्ती अंगूठी पहनाने का प्रयास भी करता है। सई विराट को बुरी तरह झिड़क देती है। इस एपिसोड में लोगों को सई की भूमिका निभा रहीं आयशा सिंह का अभिनय बहुत पसंद आया है। वहीं विराट का एक पुलिस अधिकारी होकर आशिकों जैसा बर्ताव समझ नहीं आ रहा।

आदित्य ने सोशल मीडिया से ब्रेक का किया एलान...उड़ गए फैंस के होश

भारती सिंह ने कैसे घटाया अपना 15 किलो वजन? खुद किया खुलासा

प्रियंका के बाद झलका आदित्य नारायण का दर्द, बोले- 'जब भी ये गाना सुनता हूं तो दर्द होता है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -