भारती सिंह ने कैसे घटाया अपना 15 किलो वजन? खुद किया खुलासा
भारती सिंह ने कैसे घटाया अपना 15 किलो वजन? खुद किया खुलासा
Share:

जानी मानी मशहूर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को चौंका दिया था। उन्होंने खास डाइट को फॉलो करके अपना 15 किलो वजन घटाया था। वेट लॉस जर्नी के चलते भारती ने स्ट्रिक्ट डाइटिंग नहीं की थी, बस खाने की आदत एवं तरीका बदल लिया था। हाल ही में भारती ने अपनी फिटनेस के बारे में एक वीडियो में बताया है। उन्होंने बताया कि जब वह पैदा हुईं तब 4।75 किलो की थीं। 

भारती ने बताया कि उन्हें खाना इतना पसंद है कि वह पति से तो दूर रह सकती हैं मगर खाने से नहीं। इसलिए उन्होंने डाइटिंग करते वक़्त खाना नहीं छोड़ा, बल्कि हेल्दी डाइट ली। भारती ने बताया कि वह घर का खाना खाती हैं। राजमा-चावल, पराठे एवं घी उन्हें बहुत पसंद हैं। भारती सिंह पंजाब से घी मंगाती हैं। आटा वह स्वयं पिसवाती हैं तथा सब्जी भी ऑर्गेनिक मंगाती हैं। भारती सिंह नाश्ता सुबह 10 बजे तक कर लेती हैं। जिसमें वह पराठा-बटर या अंडे के साथ ब्लैक टी लेती हैं। भारती को राजमा-चावल, गोभी पराठा, आलू पराठा बहुत पसंद है। 

भारती ने अपना वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग की सहायता ली थी जिसमें वह शाम को 7 बजे के पश्चात् कुछ भी नहीं खाती थीं। अगली मील वह दूसरे दिन दोपहर में 12 बजे के बाद ही लेती थीं। कम कैलोरी का सेवन करने से भारती को वजन कम करने में सहायता मिली। वीडियो में भारती ने बताया कि उन्होंने जिम नहीं बल्कि पैदल वॉक करके अपना वजन घटाया था। भारती ने कभी योग नहीं किया, जिम नहीं गईं। बस उन्होंने अपने खाने पर कंट्रोल किया तथा निश्चित वक़्त में खाया।

प्रियंका के बाद झलका आदित्य नारायण का दर्द, बोले- 'जब भी ये गाना सुनता हूं तो दर्द होता है'

बेहद बदल गई है टीवी की ये छोटी सी 'झांसी की रानी', तस्वीरें देखकर नहीं होगा यकीन

रुबीना के इस वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग, फैंस हुए दीवाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -