रित्विक धनजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप के बाद एक्टर ने शेयर किए ऐसे पोस्ट
रित्विक धनजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप के बाद एक्टर ने शेयर किए ऐसे पोस्ट
Share:

टीवी के जाने माने अभिनेता रित्विक धनजानी और आशा नेगी को टीवी की दुनिया के हॉटेस्ट और क्यूट कपल्स में गिना जाता था। वहीं रित्विक धनजानी और आशा नेगी टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर पहली बार मिले थे और रित्विक धनजानी को आशा नेगी पहली ही नजर में पसंद आ गई थी।इसके साथ ही  तीन दिन पहले ही खबर आई है कि रित्विक धनजानी और आशा नेगी ने अपने 6 साल पुराने रिश्ते को तोड़ने का फैसला लिया है। वहीं इस खबर के आते ही रित्विक-आशा की जोड़ी को तहेदिल से पसंद करने वाले फैंस को यकीनन एक झटका लगा है। इसके साथ ही इस मामले में ना तो अभी तक आशा नेगी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और ना ही रित्विक धनजानी ने अभी तक कुछ कहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की , रित्विक धनजानी ने कुछ घंटे पहले ही एक के बाद एक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पोस्ट शेयर किए है, जिसे पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने करेंट सिचुएशन के हिसाब से ये पोस्ट किया है। इसके साथ ही रित्विक धनजानी ने एक पोस्ट में लिखा है कि, 'मैं हंसा, जब शुरुआत हुई तो मैं हंसा कि जो मेरा नहीं है उसकी चिंता मैं क्यों करुं, लोग क्या सोचते है और लोग किस तरह से हर चीज को लेते है, ये हमारे वश में नहीं होता है।वहीं  हमें नहीं समझ आता है कि हम कौन है।'दूसरे पोस्ट में रित्विक धनजानी ने लिखा है कि, 'प्यार करना है तो जानना है कि कैसे देना है...बिना किसी शर्त के...बिना शर्त वाले प्यार से बड़ा कुछ भी नहीं है।

इसके साथ ही  दि योगा ऑफ लव' रित्विक ने अपने तीसरे पोस्ट में लिखा है कि, 'कुछ भी नॉर्मल नहीं होगा, नॉर्मल काम नहीं करता है। जिस तरह की चीजें हो रही है और अगर हम इस समय वापस गए तो हम सारा सीखा हुआ खो देंगे।वहीं  शायद हम उठेंगे और आगे बढ़ेंगे।'अब इन मैसेजेस को रित्विक धनजानी ने किसकी याद में पोस्ट किए है, ये तो किसी को भी बताने की जरुरत नहीं है। अब सोचने वाली बात ये है कि क्या रित्विक पैचअप के मूड में है? या फिर वह जल्द ही अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर जाएंगे। वहीं अब ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा, लेकिन इस जोड़ी के तमाम फैंस की तरह हम भी चाहते है कि दोनों फिर से एक हो जाए।

पोस्ट की वजह से कानूनी पचड़े में पड़ें यह टीवी सेलेब्स

'रामायण की कौशल्या' कर चुकी है 250 फिल्मो में काम

सीरियल विक्रम और बेताल में सज्जन लाल पुरोहित ने दिखाया था जलवा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -