हरदा धमाके में हुई माता-पिता की मौत, अब क्या होगा बच्चों का?
हरदा धमाके में हुई माता-पिता की मौत, अब क्या होगा बच्चों का?
Share:

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट को लगभग 24 घंटे का वक़्त गुजर चुका है। दमकल विभाग की टीम अब भी आग बुझाने का काम कर रही है। फैक्ट्री से मलबा हटाया जा रहा है। दुर्घटना में 11 व्यक्तियों की जान जा चुकी है। लगभग 200 लोग चोटिल हैं। अभी बचाव व राहत कार्य जारी है। पता लगाया जा रहा है कि मलबे में कोई और बॉडी नीचे दबी तो नहीं है। इस भीषण दुर्घटना में फैक्ट्री के साथ ही एक घर के परखच्चे उड़ गए। दो बच्चों ने अपने घरवालों को खो दिया है। दुर्घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुर्घटना में पीड़ित परिवार ने अपने माता-पिता को खो दिया है। पीड़ित लड़की का नाम नेहा चंदेल है। परिवार में एक छोटी बहन एवं छोटा भाई है। नेहा का घर पटाखा फैक्ट्री के पास था। फैक्ट्री में हुए विस्फोट में नेहा के माता -पिता की मौत हो गई। फैक्ट्री में जब विस्फोट हुआ तो नेहा कोचिंग गई हुई थी। उसने वापस आकर देखा तो उसका घर गिरा हुआ था। माता-पिता के खोने के साथ ही उसका सब कुछ बर्बाद हो गया। अभी प्रशासन की तरफ से इन पीड़ित बच्चों को लेकर कुछ खास घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में बताया जा रहा है कि अब दुर्घटना में माता-पिता को खोने के बाद अब इन रोते- बिलखते बच्चों का क्या होगा?

हरदा पटाखा फैक्ट्री पर लगी भीषण आग पर 4 बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे पहला सवाल ये है कि इस फैक्ट्री को रिहायशी क्षेत्र में चलाने की अनुमति किसने दी? दूसरा सवाल ये है कि दिवाली पर अनियमितता मिलने की वजह से फैक्ट्री को सील किया गया था। किस अफसर ने बाद में फैक्ट्री को खोलने की अनुमति दी है? तीसरा सवाल ये है कि नियमों के अनुसार, अनुमति एक मंजिला इमारत की थी, लेकिन यहां दो मंजिल इमारत थी। हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के बाद अब चौथा सवाल ये है कि क्षमता से ज्यादा बारूद यहां पर था। आखिर प्रशासन ने ये अनदेखी क्यों की है? इन चार बड़े सवालों के बीच आज सीएम मोहन यादव भी हरदा पहुंचेंगे। उम्मीद है दोषी अफसरों पर बड़ी कार्रवाई होगी।

'INDIA' गठबंधन को एक और बड़ा झटका, अब ये पार्टी थामेगी BJP का दामन!

अचानक RSS कार्यालय में पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, संघ पदाधिकारियों के साथ चली 40 मिनट की गोपनीय बैठक

मुंबई में INDIA गठबंधन की महारैली, लेकिन ममता-केजरीवाल के शामिल होने पर संशय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -