पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को किया रिहा
पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को किया रिहा
Share:

इस्लामाबाद : पिछले कई दिनों से उपजे तनाव के बीच पाकिस्तान ने रविवार को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा के बीच मछुआरों को कराची कैंट रेलवे स्टेशन से अल्लमा इकबाल एक्सप्रेस से लाहौर भेजा जाएगा। लाहौर से इन मछुआरों को वाघा बॉर्डर भेजा जाएगा, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। 

चीन में होने वाली बेल्ट एंड रोड फोरम की बैठक में हिस्सा नहीं लेगा भारत

और कैदियों को रिहा करेगा पाक 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पाकिस्तान ने 360 भारतीय कैदियों को चार चरणों में रिहा करने का ऐलान किया था, जिनमें से ज्यादातर मछुआरे हैं। इन मछुआरों को पाकिस्तान की जल सीमा में घुसने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं को उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया था। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने रविवार को कहा कि सोमवार को मछुआरों को भारत को सौंपा जाएगा। दूसरे चरण में 15 अप्रैल को अन्य 100 मछुआरों को रिहा किया जाएगा।  

आतंक के खिलाफ इराक को बड़ी सफलता, ISIS के प्रमुख नेता को किया ढेर

अब इतने कैदियों को किया रिहा 

जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल को 100 और 29 अप्रैल को बाकी बचे 60 कैदी रिहा किए जाएंगे। हम सद्भावना भाव से हमने यह फैसला किया है, उम्मीद है भारत की ओर से भी इसी तरह का व्यवहार करेगा। मौजूदा समय में 347 पाकिस्तानी कैदी भारतीय जेलों में बंद हैं, जबकि 537 भारतीय कैदी पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान 360 कैदियों को रिहा करेगा, जिनमें से 355 मछुआरे और पांच भारतीय नागरिक हैं। 

पाकिस्तान बोला, इस महीने फिर हमला करेगा भारत, तारीख भी बताई

World Health Day : स्वास्थ्य दिवस पर जानें किस तरह रखें खुद को स्वस्थ

किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है ये जेल, जानिए क्या है खास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -