फ़ोन में कैद हुआ मौत का दर्दनाक वीडियो, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
फ़ोन में कैद हुआ मौत का दर्दनाक वीडियो, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
Share:

मुंगेर: बृहस्पतिवार शाम बिहार के मुंगेर में चौंका देने वाली घटना सामने आई। यहां गंगा नदी में 7 लड़के डूब गए। हालांकि, 4 लड़कों को बचा लिया गया, किन्तु 3 लोग नदी की धारा में ही समा गए तथा उनकी मौत हो गई। इस पुरे मामले का वीडियो फेसबुक पर लाइव हुआ, जिसने भी यह वीडियो देखा उसकी रूह कांप गई। दरअसल, ये शख्स दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने यहां पहुंचे थे। एक अन्य शख्स ने इसका फेसबुक लाइव किया हुआ था। इसी के चलते यह घटना घटी। 

वही घटना का फेसबुक पर लाइव हुए मौत का वीडियो डराने वाला है। वीडियो में नजर आ रहा है कि, टैक्टर-ट्रॉली में मां दुर्गा की मूर्ति लेकर लोग कासिम बाजार थाना इलाके के दुरमट्टा गंगा घाट पर पहुंचते हैं। इस के चलते कुछ लड़के प्रतिमा लेकर नदी में उतरते हैं, किन्तु 7 लड़के अधिक गहराई तक चले जाते हैं। वे डूबने लगते हैं तथा देखते ही देखते चीख पुकार मच जाती है। 

वही वीडियो में नजर आता है कि, आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदते हैं, किन्तु तब तक देर हो जाती है तथा 3 व्यक्ति डूब जाते हैं। बहुत तलाश के पश्चात् उनके शव बरामद हुए। अफसरों ने बताया कि, अमरजीत कुमार, ऋषभ राज व मोनू सिंह की डूबने के कारण मौत हुई। तीनों मृतकों के घरवालों को मुआवजा दिया जाएगा। 

अपनी बेटी को खोजने के लिए घर से निकली महिला के साथ 4 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में सिख युवक की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या, सड़क पर खून से लथपथ पड़ा मिला

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया मना तो घर पहुँच गई लड़की, और फिर जो किया उसे देख लग गई भीड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -