दर्दनाक! रुपेश पांडेय के हर अंग पर किया गया था हमला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ हैरतअंगेज खुलासा
दर्दनाक! रुपेश पांडेय के हर अंग पर किया गया था हमला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ हैरतअंगेज खुलासा
Share:

धनबाद: रुपेश पांडेय का क़त्ल किस निर्ममता से किया गया था, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। उसके शरीर के प्रत्येक भाग पर हमला किया गया था। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना के दुलमाहा गाँव में मुस्लिम भीड़ ने 6 फरवरी 2022 को उसका क़त्ल कर दिया था। हालाँकि झारखंड पुलिस इसे मॉब लिंचिंग मानने से मना कर रही है। 

वही यह वही पुलिस है जिसने कुछ दिन पहले इस घटना में इंसाफ की माँग करते हुए कैंडल मार्च निकालने वाली लोगों पर शिकायत दर्ज की थी। फिर रुपेश के परिवार वालों से मुलाकात करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी नेता कपिल मिश्रा को हवाईअड्डे पर ही रोक दिया था। अब उसके श्राद्ध में सम्मिलित होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी नेताओं को भी रोक दिया है। पुलिस-प्रशासन का यह बर्ताव तब सामने आ रहा है जब पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए धरने पर बैठा हुआ है।

वही इस मामले को लेकर डॉक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चलता है कि चोट के कारण खून के थक्के जम गए तथा इंटरनल ऑर्गन फेल हो गए थे। आँख, कान, छाती, पेट, पैर समेत पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। मजबूत और भारी चीजों से हमला किया गया था। धारदार हथियार से हमला हुआ। गला दबाने का प्रयास किया गया। कान, गले एवं छाती के निचले भाग में घाव थे। पोस्टमार्टम क़त्ल के अगले दिन 7 फरवरी को हुआ था। रुपेश पांडेय मर्डर केस का संज्ञान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने लिया है। इसके चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो ने बोला है कि वे 20 फरवरी को हजारीबाग जाएँगे।

56 वर्षीय ठेकेदार ने किया नाबालिग का बलात्कार, माँ बोली- चुप रहो

मजाक-मजाक में चली गई जान, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

सीबीआई ने आईआईटी-मद्रास की छात्रा फातिमा सुसाइड मिस्ट्री को सुलझाया

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -