बिहार: कांग्रेस की हार पर बोले चिदंबरम, कहा- महागठबंधन के जीतने की उम्मीद थी लेकिन ....
बिहार: कांग्रेस की हार पर बोले चिदंबरम, कहा- महागठबंधन के जीतने की उम्मीद थी लेकिन ....
Share:

नई दिल्ली: हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनावों और कई राज्यों के उप चुनावों में लचर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्टी को अपने ही दिग्गज नेताओं की तीखी आलोचनाएं झेलना पड़ रही है। इस क्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल के बाद अब UPA सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने कांग्रेस के नीतिगत ढाँचे की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदर्शन में बीते कुछ समय से निरंतर गिरावट ही आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इतना साहसी बनना होगा कि गिरावट के उन वजहों को पहचाने और उन पर काम करे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की तरफ से यह प्रतिक्रिया बिहार विधानसभा और मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सामने आई है। 

चिदंबरम ने कहा है कि कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक क्षमता से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन पर खुल कर आलोचना की। चिदंबरम ने कहा कि उपचुनाव इस बात का सबूत हैं कि कांग्रेस की संगठनात्मक दृष्टिकोण से कोई पकड़ नहीं रह गई है। यही नहीं जिन राज्यों में उपचुनाव हुए हैं उनमें कांग्रेस कमज़ोर ही हुई है। महागठबंधन की हार अपनी राय रखते हुए चिदंबरम ने कहा कि महागठबंधन के जीतने की उम्मीदें थीं फिर भी हम जीतते जीतते हार गए। 

अमेरिका में कोरोना से ढाई लाख मौतें, कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 15 लाख

'कोरोना से मौत के मामले में सबसे आगे और GDP में पीछे'... राहुल का मोदी सरकार पर हमला

सर्वदलीय बैठक के लिए धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -