भाजपा विधायक पर लगा, सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप
भाजपा विधायक पर लगा, सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप
Share:

गुवाहाटी। भाजपा विधायक शिलादित्य देब के विरूद्ध करीमजंग के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को शिकायत की थी। देब पर आरोप लगाया गया कि, वे अपने बयानों से सांप्रदायिकता फैला रहे हैं। करीमजंग के कुनापारा निवासी हिफजुर रहमान ने, करीमजंग में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में शिलादित्य देब के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई। दूसरी ओर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने, देब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिलादित्य देब ने कहा था कि, राज्य के 97 फीसदी मुस्लिम बांग्लादेश से आए प्रवासी हैं, और उनके एग्रेशन के कारण, राज्य के इंडिजिनस लोगों को अपने गांवों को छोड़कर जाना पड़ा है। इस दौरान, शिकायतकर्ता की ओर से अभिभाषक पाटिकार ने देब पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वे सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे सांप्रदायिक भावनाऐं प्रभावित हुईं।

गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व पहले ही यह बात स्पष्ट कर चुका है कि, पिछले कुछ दिनों में देब ने मीडिया के सामने बयानबाजी की है। पार्टी से उनका कोई संबंध नहीं है। वे पार्टी की किसी भी विचारधारा से संबंधित नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता सैय्द मोमिनुल अवल ने इस बात का दावा किया कि, देब के पास पार्टी की जानकारी नहीं थी।

ऐसे में उन्होंने बयान दे दिए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने जानकारी दी और कहा कि, इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को अवगत करवाया जा चुका है। उनका कहना था कि, वोट बैंक की राजनीति के चलते त्रिपुरा की लेफ्ट फ्रंट सरकार ने, रोहिंग्याओं को प्रवेश दिया, वे करीमजंग के पथारकांडी में शरण ले रहे हैं।

43 विधायकों को मिलेगा वफादारी का ईनाम

अमित शाह करेंगे, हिमाचल प्रदेश में रैलियां

जितिन प्रसाद का परिवार, थाम रहा भाजपा का हाथ

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -