अमित शाह करेंगे, हिमाचल प्रदेश में रैलियां
अमित शाह करेंगे, हिमाचल प्रदेश में रैलियां
Share:

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए रैलियां करेंगे। उनकी रैली लगातार दो दिनों तक होगी। अमित शाह हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। वे जहां रामपुर में रैली करेंगे वहीं, बद्दी में भी उपस्थितों को कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए, केंद्र सरकार के पक्ष में बात कहेंगे।

अमित शाह ने बीते सप्ताह मंडी में होने वाली रैली में, उपस्थितों को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल की आलोचना की। उनका कहना था कि, केंद्र सरकार ने करीब 3 वर्षों के कार्यकाल में अच्छा कार्य किया है लेकिन, कांग्रेस इतने वर्षों में भी कोई बेहतर कार्य नहीं कर पाई है। हर जगह की तरह इस बार, हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा यहां विकास करना चाहती है। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर बेहतर कार्य कर सकती है। मगर राज्य में, भाजपा सरकार हो तो विकास कार्य तेजी से होंगे।

अमित शाह की रैलियों को लेकर, भाजपा द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा हिमाचल प्रदेश में प्रचार अभियान में लगी है। गौरतलब है कि, यहां के ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही प्रचार - प्रचार कर चुके हैं। वे यहां रैलियां कर चुके हैं।

दलित नेता जिग्नेश ने की राहुल से मुलाक़ात

43 विधायकों को मिलेगा वफादारी का ईनाम

अब गुजरात में वीवीपैट फेल होने का मुद्दा उठा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -