समुद्र किनारे सूटकेस में मिली सिर कटी लाश का खुला राज, पति ने ही की महिला की हत्या
समुद्र किनारे सूटकेस में मिली सिर कटी लाश का खुला राज, पति ने ही की महिला की हत्या
Share:

मुंबई: शुक्रवार को महाराष्ट्र के भायंदर में समुद्र किनारे सूटकेस में सिर कटी लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने बताया, महिला का कत्ल उसके पति ने ही किया था तथा फिर लाश को ठिकाने लगा दिया गया था। पुलिस ने क़त्ल के इस मामले में महिला के पति मिंटू सिंह एवं उसके देवर चुनचुन सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों की करतूत का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें बोरे में भरकर वो लाश को रूम से निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, शुक्रवार प्रातः लगभग 8 बजे भायंदर के पश्चिम में उत्तन क्षेत्र में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। शव को एल्फा कंपनी के ट्रेवल सूटकेस में भरकर फेंका गया था। महिला की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई। सूटकेस को खोलकर देखा गया तो उसमें महिला की लाश प्राप्त हुई। पुलिस ने कहा था कि महिला की आयु लगभग 25 से 30 वर्ष है। महिला का शव 2 भागों में बटा हुआ था तथा उसका सिर गायब था। 

वही मृतक महिला के हाथ पर त्रिशूल और ॐ का टैटू बना हुआ है। पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है कि शव से भरा यह बैग पानी में बह कर आया है या कोई इसे यहां फेंककर गया है। पुलिस ने कहा था कि महिला के शव पर लाल रंग की टी शर्ट एवं हरे रंग की लैगिंग्स थी। उत्तन पुलिस महिला के कटे हुए सिर को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

अंबेडकर जयंती मना रहे थे दलित युवक तो भड़के दबंग, सरेआम कर दी हत्या

'सावधान! बच्चे हैं' लिखी वैन की पुलिस ने ली तलाशी, अंदर का नजारा देख उड़े होश

शादी वाले सवाल पर भड़के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -