ओडिशा: तूफ़ान के तांडव के बीच हुआ बच्ची का जन्म, माता-पिता ने नाम रखा 'फोनी'
ओडिशा: तूफ़ान के तांडव के बीच हुआ बच्ची का जन्म, माता-पिता ने नाम रखा 'फोनी'
Share:

भुवनेश्वर: चक्रवाती तूफान 'फोनी' ने शुक्रवार को ओडिशा में जमकर तांडव मचाया। हालांकि तूफान की तबाही एक सुखद खबर भी भुवनेश्वर के अस्पताल से सामने आई है। यहां सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर एक बच्ची जन्मी, जिसका नाम तूफान के ही नाम पर 'फोनी' रखा गया है। मंचेश्वर रेलवे अस्पताल में जन्म लेने वाली यह बच्ची और मां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। मंचेश्वर के चिकित्सकों ने जानकारी देते हुए बताया है कि महिला मंचेश्वर के कोच रिपेयर कारखाने में हेल्पर के तौर पर कार्य करती है। यह उनकी पहली पुत्री है। 

आपको बता दें कि भारी बारिश और लगभग 225 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की भीषण हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ने शुक्रवार को सुबह ओडिशा के तट पर दस्तक दी थी। हालांकि अब यह तूफान धीरे धीरे मंद पड़ रहा है। भयंकर तूफान की वजह से इसके प्रभाव वाले क्षेतों में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, झोपड़ियां नष्ट हो गईं और पुरी के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। 

तूफान में अब तक तीन लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इसके साथ ही लगभग 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। नुकसान का उचित आकलन अब तक नहीं हो पाया है। चक्रवाती तूफान फोनी आज सुबह लगभग आठ बजे पुरी पहुंचा। इसका आगाज़ 175 किमी प्रतिघंटे की हवाओं से हुआ था, जिसके बाद हवा की रफ्तार 245 किमी प्रतिघंटे तक पहुँच गई थी। 

खबरें और भी:-

 

सोनाली ने बताई उस रात की सच्चाई, कैंसर के कारण हुआ था ऐसा हश्र

तो दिलीप कुमार की माँ बन जाती नरगिस, जानिए क्या है पूरा माजरा ?

कोई भाजपा नेता किसानों के खेतों की चौकीदारी करने नहीं जाता - प्रियंका गाँधी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -