शादी के 1 दिन पहले प्रेमी ने किया दुल्हन का बलात्कार, चौंकाने वाला है मामला
शादी के 1 दिन पहले प्रेमी ने किया दुल्हन का बलात्कार, चौंकाने वाला है मामला
Share:

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से शादी के 1 दिन पहले दुल्हन के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। यहां दुल्हन के साथ उसके प्रेमी रहने युवक ने बलात्कार कर दिया। इस मामले की शिकायत दुल्हन ने पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना के पश्चात् दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।

प्राप्त खबर के मुताबिक, यह मामला रीवा जिले के सागर थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता कुछ काम से घर के बाहर निकली थी। उसी समय उसके परिचित अभिषेक से उसकी मुलाकात हुई। इसी बीच आरोपी अभिषेक ने लड़की को अन्य स्थान पर ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। फिर लड़की जब घर पहुंची तो उसने आपबीती घरवालों को बताई तथा सागर थाने पहुंचकर मामले का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था, मगर युवती ने मना कर दिया था। इसी बीच उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। एक दिन बाद ही युवती की अन्य युवक से शादी होने वाली थी। इस मामले के सिलसिले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद लड़की ने अपनी इच्छा से शादी तोड़ दी है।

राजस्थान के रण में गरजेगी भारतीय वायुसेना, इस तारीख से शुरू होगा वायुशक्ति 2024, राफेल-चिनूक दिखाएंगे दम

केरल: हत्या के मामले PFI के 15 आतंकियों को सजा सुनाने वाली महिला जज को मिल रहीं धमकियां, बढ़ाई गई सुरक्षा

भारत को अमेरिका से मिलेंगे 31 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, US ने 4 बिलियन डॉलर की बड़ी डील को दी मंजूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -