अब यूथ कांग्रेस चलाएगी ये अभियान, राष्ट्रीय सचिव बोलीं- 'जिन्हें टिकट नहीं...'
अब यूथ कांग्रेस चलाएगी ये अभियान, राष्ट्रीय सचिव बोलीं- 'जिन्हें टिकट नहीं...'
Share:

रायपुर: कांग्रेस अब बीजेपी के मार्ग पर चल पड़ी है। बीजेपी के वन बूथ-20 यूथ की भांति कांग्रेस 'बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो' अभियान आरम्भ करेगी। इसमें हर बूथ में पांच-पांच कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि दावा है कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर इसे आरम्भ किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सारसर ने कहा कि, राहुल गांधी की पदयात्रा से प्रेरित होकर युवा कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। वहीं उन्होंने चुनाव में टिकट प्राप्त होने को लेकर भी बड़ी बात कही। 

बिलासपुर स्थित कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सारसर ने कहा कि, युवा कांग्रेस में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं का किरदार अधिक होगा। जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, उन्हें संगठन एवं बूथ स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि, अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताना है तो सभी को अपने-अपने बूथ पर काम करना होगा। 

बिलासपुर जिले के तखतपुर, बिलहा, मस्तूरी कोटा एवं बिलासपुर के विधानसभा अध्यक्षों के साथ हर बूथ में कार्यकर्ताओं की तैनाती को लेकर भी रायसुमारी की गई। उन्होंने कहा कि, हर विधानसभा के हर बूथ पर युवक कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता दिल्ली से ऑनलाइन जुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त प्रियंका सारसर ने कांग्रेस पदाधिकारियों की लगभग दो घंटे तक बैठक ली तथा संगठन के बारे में जानकारी मांगी। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि संगठन के संदेश पर हर विधानसभा क्षेत्र में हर बूथ पर 5-5 कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। इसके लिए बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में अकेले 15,000 से ज्यादा युवाओं को सदस्य बनाया गया है। जबकि जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 70,000 युवा जुड़े हैं। जिले में 71 पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। सर्वाधिक सदस्य मसूरी विधानसभा में 13594 एवं 11812 सदस्य बेलतरा विधानसभा में बनाए गए हैं।

'बिजली, पानी-सड़क नहीं, इस बार इस चीज के लिए लड़ेंगे चुनाव', उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

दीपिका की बिकिनी के रंग पर भड़के गृहमंत्री, दे डाली ये चेतावनी

इस वजह से शरद पवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था युवक, हुआ चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -