मथुरा: मथुरा-वृंदावन के लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के दर्शन अब रात्रिकाल में नहीं हो पाएंगे। श्रद्धालुओं को अब एकांकी दर्शन लाभ ही मिल पाएगा। बढ़ती भीड़ एवं महाराज के स्वास्थ्य का हवाला देकर आश्रम प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। श्री हित राधा केलि कुंज परिकर की तरफ से जारी संदेश में कहा गया कि यह फैसला अनिश्चितकाल के लिए लिया गया है।
संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया पेज पर जारी संदेश में लिखा है, ''आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 2:30 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।''
दरअसल, प्रेमानंद महाराज रात्रिकाल में 2:30 बजे छटीकरा रोड पर उपस्थित श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से रमणरेती क्षेत्र स्थित अपने आश्रम श्रभ् हित राधा केलि कुंज जाते थे। लगभग 2 किलोमीटर की इस पद यात्रा के चलते महाराज की झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़ते थे। RSS के सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत भी बीते दिनों प्रेमानंद महराज के आश्रम पहुंचे थे। वह लोकप्रिय संत के एकांतिक वार्ता में हुए सम्मिलित। उन्होंने प्रेमानंद जी के सत्संग को सुना और उनसे चर्चा की। वहीं, दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भी वृंदावन में प्रेमनंद महाराज के सत्संग का लाभ उठा चुके। विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एवं मासूम बेटी वामिका भी संत के आश्रम पहुंची थीं।
लोकसभा सदस्यता गई, बंगला खाली करने का आदेश मिला, अब महुआ मोइत्रा को दिल्ली हाई कोर्ट ने भी दिया झटका