'INDIA नहीं अब पढ़ो भारत'! NCERT किताबों में बदलेगा देश का नाम
'INDIA नहीं अब पढ़ो भारत'! NCERT किताबों में बदलेगा देश का नाम
Share:

नई दिल्ली: NCERT की पुस्तकों में एक नया ऐतिहासिक परिवर्तन होने वाला है। इस परिवर्तन के पश्चात् अब छात्रों को किताबों में इंडिया की जगह भारत शब्द पढ़ाया जाएगा। NCERT पैनल ने सभी NCERT पाठ्यपुस्तकों में भारत का नाम परिवर्तित कर भारत करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है। 

पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इसाक ने कहा कि NCERT किताबों के अगले सेट में इंडिया का नाम परिवर्तित कर भारत कर दिया जाएगा। कुछ महीने पहले यह प्रस्ताव दिया गया था, जो कि अब स्वीकार कर लिया गया है। समिति ने पाठ्यपुस्तकों में "हिंदू विक्ट्रीज" को उजागर करने की भी सिफारिश की है। समिति ने पाठ्यपुस्तकों में 'एंशि‍एंट हिस्ट्री' के स्थान पर 'क्लासिकल हिस्ट्री' को सम्मिलित करने की सिफारिश की। इतिहास को अब प्राचीन, मध्यकालीन तथा आधुनिक में विभाजित नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे पता चलता है कि भारत एक पुराना और ब्रिटिश साम्राज्यवाद से अनजान राष्ट्र है। 

वही सभी विषयों के पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) यानी इंडियन नॉलेज सिस्टम का आरम्भ भी इस नये परिवर्तन का हिस्सा है। आपको बता दें कि यह समिति उन 25 समितियों में से एक है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुताबिक, पाठ्यक्रम को बदलने के लिए केंद्रीय स्तर पर NCERT के साथ काम कर रही है। फिलहाल नवीनतम पाठ्यपुस्तकें अभी आनी बाकी हैं।  

डांडिया डांस के चलते दो लड़कों ने की बेटी से छेड़छाड़, रोकने पर पिता को उतार दिया मौत के घाट

MP में कांग्रेस ने 4 सीटों पर बदले प्रत्याशी, यहाँ देंखे सूची

चुनाव से पहले बिखरा 'INDIA' गठबंधन! सपा के बाद अब MP चुनाव के लिए JDU ने उतारे अपने 5 उम्मीदवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -