अब बिहार-झारखंड को मिलेगी वंदे भारत की सौगात, शुरू हुई तैयारियां
अब बिहार-झारखंड को मिलेगी वंदे भारत की सौगात, शुरू हुई तैयारियां
Share:

पटना:  दक्षिणी राज्य केरल को वंदे भारत की सौगात मिलने के बाद ओडिशा, बिहार और झारखंड तक इसकी पहुंच बढ़ाने की तैयारी चल रही हैं। बताया जा रहा है कि रेल मंत्रालय ने इसके लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। पश्चिम बंगाल से ओडिशा जाने वाली ट्रेन का रूट ट्रायल आरम्भ कर दिया गया है। अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ, वंदे भारत ट्रेनें मुसाफिरों की भी पहली पसंद बन गई हैं। अब इस ट्रेन का पूरे देश के विभिन्न राज्यों में धीरे-धीरे विस्तार हो रहा है।

बता दें कि, अब वंदे भारत ट्रेनें ओडिशा के भुवनेश्वर से पश्चिम बंगाल के हावड़ा और फिर झारखंड के रांची से बिहार के पटना के मध्य चलेंगी। इन दोनों ट्रेनों के चलने से इन राज्यों के बीच यात्रा सुविधाजनक और सरल हो जाएगी। इन दो वंदे भारत ट्रेनों के लॉन्च के बाद, देश के तक़रीबन सभी राज्यों (पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर) को हाई-स्पीड ट्रेनों की सुविधा मौजूद होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि मई में दोनों रूट पर ट्रेन का परिचालन आरम्भ कर दिया जाएगा।

बता दें कि, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पूरे देश में सफलतापूर्वक चल रही हैं। ये विभिन्न शहरों को जोड़ती हैं, इस ट्रेन से यात्रा करना आरामदायक और आसान होता है। पहली वंदे भारत ट्रेन फरवरी 2019 में नई दिल्ली और वाराणसी के मध्य शुरू हुई थी। अब कई वन्दे भारत ट्रेनें कई राज्यों के कड़ियों को जोड़ रही है। साथ ही ये ट्रेनें विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों को भी कवर कर रहीं हैं। 

गलवान संघर्ष में शहीद हुए दीपक सिंह की पत्नी रेखा ने ज्वाइन की आर्मी, कठोर परिश्रम से बनी लेफ्टिनेंट

दिल्ली-NCR में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार, मौसम विभाग का अनुमान

Video: बनकर तैयार हुआ भारत का पहला केबल आधारित पुल, रेल मंत्री ने दिखाया इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -