तुषार कालिया संग नोरा फतेही ने मचाया धमाल, वीडियो किया शेयर
तुषार कालिया संग नोरा फतेही ने मचाया धमाल, वीडियो किया शेयर
Share:

नोरा फतेही को डांसिंग क्वीन कहा जाता है। वह अपने झटकों से सभी को दीवाना बना देती हैं। वैसे अपने डांस से नोरा ने खास पहचान बना ली है। आज के समय में उनके डांस वीडियो धमाल मचाते हैं। आए दिन उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। हाल ही में नोरा 'डांस दीवाने' में पहुंचीं। यहाँ उन्होंने कोरियोग्राफर तुषार कालिया के साथ 'साकी साकी' गाने पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

अब नोरा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं खुद नोरा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दोनों का डांस शुरू होता है सेट पर एक अलग ही माहौल बन जाता है। वहीं शो की जज माधुरी दीक्षित, कॉमेडियन भारती सिंह भी नोरा फतेही और तुषार कालिया के परफॉर्मेंस पर सन्न रह जाते हैं।

आपको हम यह भी बता दें कि नोरा फतेही वही अदाकारा है जिन्होंने बीते दिनों ही फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था। आप सभी ने नोरा को आखिरी बार 'छोड़ देंगे' सॉन्ग में देखा होगा। वहीं इससे पहले नोरा 'नाच मेरी रानी' सॉन्ग में दिखाई दी थीं।

MP: लॉकडाउन तोड़ने वालों से पुलिस ने करवाई उठक-बैठक

पाकिस्तानी फैंस से शोएब अख्तर ने किया भारत की मदद करने का आग्रह, स्वरा भास्कर ने दी ये प्रतिक्रिया

खतरनाक हादसा: ट्रक ने 3 लोगों को रौंदा तो लोगों में भड़का आक्रोश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -