'कांग्रेस के 2 और विधायकों को मंत्री बनाएंगे नितीश कुमार..', 2024 से पहले चल रही बड़ी तैयारी
'कांग्रेस के 2 और विधायकों को मंत्री बनाएंगे नितीश कुमार..', 2024 से पहले चल रही बड़ी तैयारी
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी एकता की महाबैठक होने वाली है, जिसमें कांग्रेस सुप्रीमो मलिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचेंगे। इस बीच कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह कहा है कि विपक्षी एकता की मीटिंग के बाद नीतीश कैबिनेट का एक बार वापस विस्तार होगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि इस विस्तार में कांग्रेस को नीतीश कैबिनेट में 2 सीटें मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा है कि RJD कोटे से भी मंत्री बनाए जाएंगे।

बिहार कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि अभी हम लोग 23 जून की बैठक की तैयारी कर रहे हैं। सदाकत आश्रम में इसे लेकर पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। कांग्रेस सुप्रीमो मलिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत-अभिनंदन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट विस्तार को लेकर सब कुछ स्पष्ट हो चुका है। इसमें हमारी पार्टी से दो नेता मंत्री बनेंगे, वहीं RJD से एक MLA को मंत्री बनाया जाएगा।

अखिलेश सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव  2024 से पहले इसकी जरूरत महसूस की जा रही है। इसे देखते हुए यह फैसला किया  गया है। विधायकों की तादाद के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी को कैबिनेट में दो सीट और चाहिए। इसकी मांग लगातार की जा रही है। नीतीश मंत्रिमंडल में मौजूदा समय में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री हैं। आफाक आलम तथा मुरारी गौतम कांग्रेस कोटे से मंत्री हैं। आफाक पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं मुरारी गौतम को पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। 

'इस तरह की चीज़ें मुझे गुस्सा दिलाती हैं..', ब्रिटेन में भारतीय दूतावास पर हमले को लेकर भड़के एस जयशंकर

'आत्मनिर्भरता विकल्प नहीं, बल्कि भारत की जरूरत..', राजनाथ सिंह बोले- ब्रह्मोस मिसाइल और ड्रोन भी बनाएगा यूपी डिफेंस कॉरीडोर

राकेश टिकैत ने की सीएम योगी की तारीफ, जानिए क्या कहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -