निक्की-प्रतीक ने पार की सारी हदें, नजदीकियां देख चौंकी भारती सिंह
निक्की-प्रतीक ने पार की सारी हदें, नजदीकियां देख चौंकी भारती सिंह
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एवं उनके हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया 'द खतरा खतरा शो' होस्ट करते हैं। यह दोनों का अपना शो है। इस शो में प्रत्येक सप्ताह बड़े बड़े स्टार्स आते हैं तथा खूब मस्ती करते हैं। डांस के साथ इसमें कई जबरदस्त गेम्स भी खेले जाते हैं। इस बार यह सप्ताह 'कपल्स वीक' होने वाला है। इसमें निक्की तंबोली एवं प्रतीक सहजपाल बतौर कपल दिखाई देने वाले हैं। 

इसके साथ ही टेलीविज़न के मशहूर अभिनेता करण पटेल अपने पत्नी अंकिता संग दिखाई देंगे। शो के निर्माताओं ने एक प्रोमो लॉन्च किया है, जिसमें निक्की और प्रतीक के बीच रोमांस की सारी हदें पार होती दिखाई दे रही हैं। विवादित शो 'बिग बॉस 15' में प्रतीक सहजपाल बतौर प्रतियोगी दिखाई दिए थे। इस के चलते निक्की तंबोली ने शो पर आकर पूरे देश के सामने प्रतीक को अपने प्यार का इजहार किया था। अभिनेत्री ने खुलकर अपना पक्ष रखा था। हालांकि, प्रतीक ने कोई उत्तर नहीं दिया था, मगर वह ब्लश अवश्य करने लगे थे। केवल इतना ही नहीं, निक्की ने उन्हें लिप किस भी दिया था। इसके बाद से ही दर्शकों एवं प्रशंसक दोनों को एक साथ ऑनस्क्रीन देखने के लिए उत्साहित हो गए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने शो पर दोनों को कपल बनाकर लेकर आ रहे हैं। शो पर दोनों कई खेल खेलते दिखाई देंगे। इसमें सबसे पहले दोनों एक बॉल को अपने होठों से पकड़कर एक तरफ से दूसरी तरफ लेकर जाते दिखाई देंगे। तत्पश्चात, निक्की, प्रतीक को मुंह से फूल पकड़ाती नजर आएंगी। अंत में दोनों एक बाथ टब में कीचड़ में साथ नहाते नजर आएँगे, जिसमें इनका रोमांस का पारा भी हाई होता दिखाई देगा।

अपनी सहेली के पति को ही दिल दे बैठी थी स्मृति ईरानी, बेहद ही दिलचस्प है 'लव स्टोरी'

डाउन हुई Apple की ये खास सुविधा, यूजर्स को हुई परेशानी

VIDEO! उर्फी जावेद की ड्रेस देख हैरान हुई राखी सावंत, कह डाली ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -