आॅड इवन पर सरकार से संतुष्ट नहीं एनजीटी
आॅड इवन पर सरकार से संतुष्ट नहीं एनजीटी
Share:

नईदिल्‍ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। वातावरण में प्रदूषणजनित धुंध का असर साफतौर पर नज़र आ रहा है। इसी बीच आॅड ईवन फाॅर्मूले को लेकर जानकारी सामने आई है कि, एनजीटी ने दिल्ली सरकार से कहा कि, उन्हें वे पत्र दिखाई देंगे। जिसमें आॅड ईवन फाॅर्मूला लागू होने की बात कही जा रही है। इस मामले में दिल्ली सरकार ने निर्देश देते हुए, एनजीटी से सवाल किया और कहा कि, स्टडी के अनुसार आॅड ईवन फाॅर्मूला लागू किया गया है।

एनजीटी ने कहा कि, वे न्यायालय के पुराने आदेश नहीं पढ़ते हैं, दिल्ली में हालात ये हैं कि, दो पहिया वाहन अधिक प्रदूषण फैलाते हैं। ये वाहन 4 पहिया वाहन से अधिक प्रदूषण फैलाते हैं। यदि चार पहिया वाहनों को कम किया जाता है मगर, इसके बाद भी दो पहिया वाहन से अधिक प्रदूषण होता है तो फिर, आॅड ईवन को लागू किए जाने का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो सकेगा।

इस मामले में एनजीटी ने कहा कि, आखिर आप क्या कर रहे हैं। आखिर ग्रेडेड रिस्पांस करने का क्या लाॅजिक है। एनजीटी के अधिकारियों ने पीएम के स्तर की बात कही और कहा कि, यह तय मानक से अधिक है। ऐसे में दिल्ली सरकार को प्रयास करने होंगे।

गौरतलब है कि, दिल्ली सरकार द्वारा पिछले वर्ष भी आॅड इवन फाॅर्मूला लागू किया गया था, मगर सरकार को इसमें अधिक सफलता नहीं मिली थी। विशेषज्ञों का मानना था कि, प्रदूषण कम करने में आॅड ईवन का असर कम हुआ था।

प्रदूषण कम करने को लेकर, आॅड ईवन लागू कर सकती है सरकार

दिल्‍ली सरकार के ऑड-ईवन फॉर्मुला पर NGT ने उठाए सवाल

दिल्ली में फिर लागू होगा आॅड इवन फाॅर्मूला

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -