'अगले 7 दिन हेमंत सोरेन सरकार के लिए बहुत कष्टकारी होंगे', BJP सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान
'अगले 7 दिन हेमंत सोरेन सरकार के लिए बहुत कष्टकारी होंगे', BJP सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान
Share:

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अगले 7 दिन प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार के लिए कष्टकारी होगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार महादेव पर भी राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार राम विरोधी सरकार है। दरअसल, सांसद निशिकांत दुबे 22 जनवरी को ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर को नहीं सजाए जाने से नाराज हैं। निशिकांत दुबे ने मांग की थी कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी को बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर को फूलों से सजाया जाए। सांसद मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। जबकि ट्रस्ट के अध्यक्ष सीएम हेमंत सोरेन हैं। इसके बाद भी मंदिर को सजाया नहीं गया।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि भोलेनाथ पर राजनीति करने वाले का सर्वनाश हो जाता है। अब अगले 7 दिन हेमंत सोरेन सरकार के लिए बहुत कष्टकारी होंगे। बता दें कि निशिकांत दुबे मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। वह राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन भी देवघर में रहे तथा बाबा के मंदिर में दीपोत्सव मनाया। निशिकांत दुबे ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। लिहाजा उन्होंने (निशिकांत दुबे ने) मंदिर के प्रभारी SDO एवं देवघर डीसी को फोन कर कहा था कि देवघर में मंदिर को सजाना चाहिए, किन्तु जब मंदिर में पहुंचे, तो देखा कि सजावट नहीं हुई। 

तत्पश्चात, उन्होंने मंदिर को खुद से सजाने का प्रस्ताव दिया, किन्तु इतने कम वक़्त में मंदिर को सजाया नहीं जा सकता था। ऐसे में मंदिर की तरफ से थोड़ी सी जगह पर लाइटिंग की गई। निशिकांत दुबे ने कहा कि जहां पूरा देश रामभक्ति में डूबा था, वहीं ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ का मंदिर फूलों से सजाया नहीं गया। उन्होंने हेमंत सोरेन पर हमला करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ तथा मंदिर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, जो मंदिर पर राजनीति करेगा, उसका सर्वनाश तय है। अगले 7 दिन झारखंड सरकार के लिए बहुत कष्टकारी होंगे।
  

कीमोथेरेपी के बाद जिम करने चले गए थे संजय दत्त, फिर हुआ ये हाल

'आमंत्रण के बावजूद राम मंदिर नहीं गए राहुल गाँधी, देश की जनता माफ नहीं करेगी', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बोला जोरदार हमला

भारत से पंगा लेकर अपने ही घर में घिरे मोहम्मद मुइज़्ज़ु, मालदीव सरकार को विपक्ष ने जमकर फटकारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -