जबरदस्त अंदाज में नजर आए वनराज, वीडियो देख हैरान हुए फैंस
जबरदस्त अंदाज में नजर आए वनराज, वीडियो देख हैरान हुए फैंस
Share:

टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली एवं सुधांशु पांडे स्टारर शो अनुपमा टीआरपी सूची में निरंतर नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। शो की स्टार कास्ट जहां पर्दे पर ऑडियंस का मनोरंजन कर रही है वहीं वास्तविक जिंदगी में भी रुपाली गांगुली (अनुपमा), मदालसा शर्मा (काव्या) तथा सुधांशु पांडे (वनराज) प्रशंसकों के लिए कुछ न कुछ मनोरंजनक चीजें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)

वही अनुपमा में काव्या की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मदालसा शर्मा ने एक वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा किया है जिसे देखकर आप भी बोल उठेंगे कि काश शो में भी प्रशंसकों को शीघ्र ही ऐसा ही दृश्य देखने को मिले। दरअसल इस वीडियो में शो के कई रोल एक साथ एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। अनुपमा का बेटा समर गिटार बजा रहा है तथा उसके पिता वनराज पूर्ण रूप से रॉकस्टार मोड में हैं।

वनराज की भूमिका अदा करने वाले सुधांशु पांडे ने मूछें हटा रखी हैं तथा आखों पर डिजाइनर चश्मा लगाकर पूरे एक्साइटमेंट के साथ सांग गाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं समर को फूटी आंख नहीं सुहाने वाली काव्या भी अपने हस्बैंड के पास खड़ी इस परफॉर्मेंस में उनकी पूरी मदद कर रही है। किंजल भी उनके साथ सुर छेड़ती दिखाई दे रही हैं। वही इस पार्टी मोड में चार चांद लगाने का काम नंदिनी कर रही है। उन्होंने हाथ में पार्टी पॉपर थाम रखा है तथा परफॉर्मेंस के मध्य वह इसे उपयोग भी करती हैं। 

माँ बनी यह मशहूर अदाकारा

पर्ल वी पूरी के बाद छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार हुआ यह मशहूर अभिनेता

बॉलीवुड के बाद अब टीवी में धमाल मचाने को तैयार है रणवीर सिंह, इस शो में आएंगे नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -