पर्ल वी पूरी के बाद छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार हुआ यह मशहूर अभिनेता
पर्ल वी पूरी के बाद छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार हुआ यह मशहूर अभिनेता
Share:

एकता कपूर के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की शो से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल प्राचीन हाल ही में बड़ी मुसीबत में पड़ गए हैं। आपको बता दें कि प्राचीन चौहान को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों के लिए गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार प्राचीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 354,342,323, 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pracheen Chauhan (@pracheenchauhan)

इस मामले में पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में प्राचीन के खिलाफ शिकायत की थी और उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने एक्टर को हिरासत में ले लिया है। आप सभी को बता दें कि प्राचीन चौहान ने टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू स्टार प्लस के फेमस शो 'कसौटी जिंदगी की' से किया था और इस शो के बाद वह खूब मशहूर हुए थे। इस शो में वह सुब्रतो बसु के किरदार में नजर आए थे। इसी के साथ ही उन्होंने 'कुछ झुकी पलके', 'सिंदूर तेरे नाम का सात फेरे' और मात-पिता के चरणों में स्वर्ग जैसे शोज में भी काम किया है।

प्राचीन यूट्यूब पर 'शिट्टी आइडियाज ट्रेंडिंग (SIT)' वेब सीरीज 'प्यार का पंच' में भी दिखाई दे चुके हैं। वैसे यह खबर टीवी इंडस्ट्री में दूसरी बार आई है। इससे पहले नागिन एक्टर पर्ल वी पुरी भी चर्चाओं में रहे थे। उन्हें एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया था। उस समय पर्ल वी पूरी काफी सुर्ख़ियों में रहे थे।

अपनी दूसरी पत्नी से भी अलग हुए आमिर खान, करने जा रहे हैं एक नए सफर की शुरुआत

मौत को सामने देख बदहवास हुआ यात्री, फिर इस तरह बची जान

बेटे ने अपने ही पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हो जाएंगे दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -