MP विधानसभा में हटी नेहरू की तस्वीर, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
MP विधानसभा में हटी नेहरू की तस्वीर, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। लेकिन, विधानसभा सत्र के पहले ही दिन विवाद सामने आ गया। विधानसभा में लगी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाकर उसकी जगह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो लगा दी गई। इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने पंडित नेहरू की तस्वीर दोबारा लगाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा न हुआ तो कांग्रेस MLA वहां तस्वीर लगाएंगे। 

दरअसल, विधानसभा के सदन में स्पीकर के बैठने वाली कुर्सी (आसंदी) के पीछे जहां पहले प्रथम पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगी थी। वहां आज संविधान निर्माता डॉ। भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगी थी। विधानसभा स्पीकर के दाएं ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो अभी भी लगी है। जबकि बाएं ओर अब नेहरू की जगह डॉ। अंबेडकर की तस्वीर लगी है। 

वही इस परिवर्तन पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए पंडित नेहरू की तस्वीर दोबारा लगाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा न हुआ तो कांग्रेस MLA वहां दोबारा तस्वीर लगाएंगे। साथ ही विधानसभा के अध्यक्ष और बीजेपी से आग्रह किया है कि जहां नेहरू की तस्वीर लगी थी, वहां फिर से उसे लगा दिया जाए। इस मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज ने कहा है, जिस प्रकार से मध्य प्रदेश के विधानसभा से नेहरू जी तस्वीर को हटाया गया है, वो निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है। इस प्रकार का काम भाजपा एवं उनकी मानसिकता को दिखाता है। इतिहास को जो बार-बार मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। देश के पहले पीएम का अपमान करना बीजेपी को महंगा पड़ेगा। 

'रास्ते से गुजर रहे जैन मुनि को आसिफ ने दी गंदी-गंदी गालियाँ, रोकने आए भक्तों को दी जान से मारने की धमकी', पुलिस ने किया गिरफ्तार

कौन है अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास? 32 सालों से कर रहे है रामलला की पूजा

उमर खालिद और शोमा सेन के समर्थन में आए दिग्विजय सिंह, CJI तक से कर डाली अपील, जानिए दोनों पर क्या हैं आरोप ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -