राष्ट्रीय साहित्य विक्रय केन्द्र का हुआ शुभारंभ
राष्ट्रीय साहित्य विक्रय केन्द्र का हुआ शुभारंभ
Share:

नीमच/ब्यूरो। सशक्त भविष्य का निर्माण इतिहास को जाने बिना करना असंभव हैं। हमारे देश का इतिहास संघर्षशीलता का रहा हैं परंतु वह इतिहास हमारे जनमानस से दूर हैं। सम्पूर्ण भारतवर्ष स्वराज का अमृत महोत्सव मना रहा हैं। इस अमृत महोत्सव में मुख्य रूप से उन सभी वीर वीरांगनाओं को याद किया जा रहा हैं जिन्होंने हमें स्वाधीनता प्रदान करने के लिये अपने प्राणों की आहुति दी।

यह वर्ष उन सभी महाबलिदानियों की स्मृतियों को जीवंत करने का वर्ष हैं। अगर उनकी स्मृतियों को सार्थक स्वरूप में जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करना है तो उसका एक मात्र साधन हे साहित्य इसी तारतम्य में इतिहास एवं धार्मिक संस्कारो को सभी के मन मस्तिष्क में ओर अधिक सुदृढ़ करने के लिए नीमच नगर में राष्ट्रीय साहित्य विक्रय केन्द्र का शुभारंभ पुस्तक बाजार स्थित श्रीकृष्ण पुस्तक भंडार पर किया गया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रघुनंदन पाराशर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बलिराम पटेल, विभाग संघचालक सतीश खण्डेलवाल, जिला संघचालक अनिल जैन, नगर संघचालक डॉ राजेन्द्र ऐरन द्वारा सरस्वती माता व भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। केन्द्र के शुभारंभ में नगर के वरिष्ठ समाजजन, धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवी संगठन के अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

'दिग्विजय सिंह हैं 'हिंदू विरोधी', वीडियो शेयर कर BJP के इस नेता ने दिया बड़ा बयान

'पैसे दो और किसी का भी फोन हैक करवा लो', इस कंपनी के ऑफर ने मचाई खलबली

ये शख्स बना 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' का विनर, मिले इतने लाख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -