पोते के लिए बिरयानी लेने गए दादा पर बदमाश ने चलाई गोली
पोते के लिए बिरयानी लेने गए दादा पर बदमाश ने चलाई गोली
Share:

रायपुर : शहर के पास पोते के जन्मदिन पर केक और बिरयानी लेने गए दादा पर इलाके के ही एक युवक ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद घायल को परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने आरोपी को गोली मारकर भागते हुए देख लिया था। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वो मोबइल बंद कर फरार हो चुका है। इधर पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

रेत में धड़ और कीचड़ में मिला लड़की का कटा हुआ सिर, शिनाख्त करने में छूटे पुलिस का पसीने

इस तरह किया हमला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकरापारा भाठागांव गोलीकांड में घायल जावेद के पोते का सोमवार को जन्म दिन था। वह रात करीब 8 बजे केक और बिरयानी लेने निकला था। करीब डेढ़ घंटे बाद वह केक और बिरयानी लेकर लौट रहा था। घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर उसे गोली लगी। वह नीचे गिरा और मदद के लिए चिल्लाया। वहीं उसका एक दोस्त खड़ा था। उसने उसे सहारा दिया और गाड़ी में बिठाकर सीधे घर ले गया। वहां पहुंचते ही जावेद जोर से चिल्लाया मुझे गोली मार दी, जल्दी अस्पताल लेकर चलो। उसके बाद परिवार वाले उसी मोपेड में अस्पताल लेकर गए। 

बिजली के मीटर की रीडिंग लेने घर में घुसता था, और फिर महिला को अकेले देखकर करता था....

जांच में जुटी पुलिस 

इसी के साथ पुलिस करीब 15 मिनट बाद पहुंची। पूरे इलाके को छावनी बना दिया गया। पुलिस की एक टीम ने उसी समय आलम के घर दबिश दी, लेकिन आलम नहीं मिला। इस समय तक परिवार वाले जावेद को अस्पताल ले जा चुके थे। आला अफसर सच्चाई जानने के बाद सीधे अस्पताल पहुंचे। इधर क्राइम ब्रांच के पुराने जवानों को बुलाकर छानबीन में लगा दिया गया। उसके बाद आलम के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया गया। गोली मारने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस पूरी रात खोजबीन में लगी रही। आखिरकार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

पहले प्रेमी ने फिर अनजान युवक ने बनाए संबंध, परेशान होकर युवती ने...

छात्रा के साथ उसके दोस्त ने किया रेप और बना लिया वीडियो...

शादी का झांसा दिया और लूट ली अस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -