बिहार में नहीं थम रहा मौत का खूनी खेल
बिहार में नहीं थम रहा मौत का खूनी खेल
Share:

पटना : बिहार में एक बार फिर मौत का खूनी खेल खेला गयां बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था लगता है सम्भलने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां पर एमएलसी नेता के बेटे द्वारा हत्या किए जाने का मामला सुलझा भी नहीं था कि हत्याओं के और मामले बढ़ गए। अब तो यहां पर भाजपा नेता अशोक जायसवाल की गोलीमारकर हत्या कर दी गई। अशोक जायसवाल 55 वर्ष की आयु के थे।

दरअसल आरोपियों ने अशोक को उनके घर के सामने गोली मार दी। गोली लगने के बाद अशोक को सगुना मोड के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन वहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। विरोध स्वरूप भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को दानापुर बंद का आयोजन करवाया है। पुलिस ने दो भाईयों को पकड़ लिया है। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर भाजपा में आक्रोश है भाजपा ने गुरूवार को दानापुर में बंद का आह्वान किया है।

इस मामले को लेकर अशोक के बेटे गुजन ने कहा कि शाम के समय लगभग 6 बजे पिताजी अपने घर के सामने बैठे थे उसी समय ज्ञानी राय के मकान में संजय की थोक चांवल की दुकान पर वे बैठे थे। कुछ देर बाद बड़े पैमाने पर कुछ लोग वाहनों पर सवार होकर आए और उन्होंने अशोक को पेट और सीने में गोलियां मार दीं। गोलियां चलाने के बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए।

इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापामारी की जा रही है। वे भारतीय जनता पार्टी के मानवाधिकर प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीति तेज़ हो गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -