मुंबई में भारी बारिश का कहर, आज भी जारी है अलर्ट
मुंबई में भारी बारिश का कहर, आज भी जारी है अलर्ट
Share:

मुंबई: लगातार हो रही तेज बाजिश के चलते मुंबई का हाल बेहाल हो गया है। यहाँ निचले इलाकों में पानी भर गया है और इसके चलते लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। मिली जानकारी के तहत मौसम विभाग का कहना है कि आज भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा समुद्र में हाई टाइड का भी अलर्ट जारी किया गया है। जी दरअसल मौसम विभाग ने आज लोगों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी है। मुंबई मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी कर कहा कि, ''अगले 24 घंटों तक मुबई और उसके आस पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।''

आप सभी को बता दें कि मुंबई में कल रात से हो रही भारी बारिश के बाद सायन में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, इसके चलते लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा भारी बारिश के चलते गांधी मार्केट में पानी भर गया है और ईस्टर्न हाईवे पर भी जाम के हालात बन गए हैं। आपको बता दें कि मुंबई में बीते मंगलवार से ही लगातार बारिश हो रही है और इसके चलते महानगर की सभी मुख्य सड़कें पानी से सराबोर हो गई हैं।

वही मुंबई में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है और मौसम विभाग ने कहा है कि, 'अलग-अलग जगहों पर आज भारी बारिश हो सकती है।' इसी के साथ रही आने वाले शनिवार और रविवार के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अलग-अलग जगहों पर हल्की और तेज बारिश हो सकती है।

RRR के मेकिंग वीडियो ने रिलीज होते ही मचाई धूम, एक्शन सीन देखकर बढ़ी फैंस की उत्सुकता

बार-बार ऑक्सीजन मास्क हटा रहा था मरीज, डॉक्टर ने किया मना तो कर दिया हमला

खून से सनी नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की सेल्फी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -