शादी से लौट रहे भाजपा MLA की गाड़ी पर हुआ हमला, 2 नाबालिग गिरफ्तार
शादी से लौट रहे भाजपा MLA की गाड़ी पर हुआ हमला, 2 नाबालिग गिरफ्तार
Share:

सागर: मध्य प्रदेश के सागर में बीजेपी MLA वीरेंद्र सिंह लोधी की गाड़ी पर शनिवार रात पत्थर से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिगों को गिरफ्त में लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिगों को बालमित्र कक्ष में रखा गया तथा परिजनों के सामने उनसे पूछताछ की गई। नाबालिगों ने कहा कि खेत में घुसी नीलगाय को भगाने के लिए पत्थर मारा था।

घटना बरायठा थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात लगभग 9 बजे बंडा से बीजेपी MLA वीरेंद्र सिंह लोधी एक शादी कार्यक्रम से होकर लौट रहे थे। इस के चलते विधायक की गाड़ी पर पत्थर लगा था। इससे आगे का कांच टूट गया। तत्पश्चात, MLA ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कराया। फिर पुलिस ने मामले में तहकीकात आरम्भ की। MLA लोधी ने बताया कि मैं फ्रंट सीट पर बैठा था। इस के चलते किसी ने पत्थर मारा, जो उसी साइड आकर लगा, जहां वे बैठे थे। कांच के टुकड़े मेरे ऊपर गिरे।

हालांकि, मुझे चोट नहीं लगी। लोधी ने कहा, पत्थर किसने मारा पता नहीं। उन्हें किसी पर संदेह नहीं है। बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि MLA की गाड़ी पर हमला करने वाले दो नाबालिगों को गिरफ्त में लिया गया है। उससे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि खेत में नीलगाय घुस गई थी। नीलगाय को भगाने के लिए उसने पत्थर मारा था, जो गलती से MLA की गाड़ी को लग गया। मामले में पूछताछ दोनों नाबालिग को छोड़ दिया गया है। 

दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, जानिए इसकी खासियत

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मालवाहक वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, 23 घायल

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद का 76 वर्ष की आयु में निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -