MP से सामने आया हनीट्रैप का चौंकाने वाला मामला, 72 वर्षीय बुजुर्ग को बनाया शिकार
MP से सामने आया हनीट्रैप का चौंकाने वाला मामला, 72 वर्षीय बुजुर्ग को बनाया शिकार
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 72 वर्षीय वृद्ध को हनीट्रैप में फंसाकर सेक्सटॉर्शन की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं सहित 6 अपराधियों पर FIR दर्ज की। तत्पश्चात, पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात चल रही है। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

मामला कंपू थाना क्षेत्र का है। घाटीगांव पनिहार के रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग को कंपू क्षेत्र के एक घर में एक महिला ने मिलने के लिए बुलाया। कमरे में जैसे ही वृद्ध ने प्रवेश किया, तो महिला न्यूड हो गई। इससे पहले कि वृद्ध कुछ समझ पाता महिला के साथियों ने वृद्ध का वीडियो तथा फोटो बना लिया। तत्पश्चात, महिला के साथियों ने बुजुर्ग को मौके पर घेर लिया एवं उनसे पैसों की मांग करने लगे। घबराए वृद्ध ने 9000 देकर मौके से चले गए। फिर से महिला के साथी ने वृद्ध से 10 लाख रुपए की मांग  करने लगे। जब वृद्ध ने पैसे नहीं दिए, तो वृद्ध पर बलात्कार की FIR दर्ज करवाने के लिए महिला अपने साथियों के साथ कंपू थाने पहुंच गई। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, तो पुलिस ने वृद्ध से पूछताछ की। फिर वृद्ध ने पूरी कहानी बता दी।

तत्पश्चात, पुलिस ने वृद्ध को ब्लैकमेल करने वाले 6 अपराधियों पर FIR दर्ज कर ली। 6 में से तीन आरोपी महिला है। पुलिस में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक महिला अभी भी फरार है। CSP अशोक जादौन ने बताया कि एक महिला अपने साथियों के साथ थाने आई थी। फिर उसने 72 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ रेप की रिपोर्ट लिखाई। मामला संदिग्ध लगा, तो जुर्ग से पूछताछ की तथा मामले का खुलासा हो गया। इस गिरोह में 6 आरोपी हैं। गैंग के खिलाफ FIR दर्ज कर 5 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। 

दुबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, जानिए इसकी खासियत

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मालवाहक वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, 23 घायल

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद का 76 वर्ष की आयु में निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -