टीवी इंडस्ट्री के भीष्म ने सोनाक्षी सिन्हा पर कसा तंज
टीवी इंडस्ट्री के भीष्म ने सोनाक्षी सिन्हा पर कसा तंज
Share:

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर इन दिनों कई सारे पुराने धारावाहिकों की वापसी हो रही है, जिनमें रामायण, शक्तिमान, देख भाई देख, महाभारत और ब्योमकेश बख्शी मुख्य हैं। इसके साथ ही इन शोज की वापसी पर जाने-माने कलाकार मुकेश खन्ना ने खुशी जताई है और अपने बयान में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पर निशाना भी साधा है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा बिग बी के शो पर 'रामायण' से जुड़े एक सवाल का जवाब देने में असमर्थ रही थीं, जिसके चलते मुकेश खन्ना ने अदाकारा पर निशाना साधा है। मुकेश खन्ना ने बताया है कि 'रामायण' और 'महाभारत'  जैसे शोज की वापसी से ऐसे लोगों के ज्ञान में इजाफा हो सकता है , जिन्हें अपने इतिहास की जानकारी नहीं है। 

इसके साथ ही मुकेश खन्ना  के मुताबिक , 'मुझे लगता है कि 'रामायण' और 'महाभारत' का दोबारा प्रसारण उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा, जिन्होंने इसे पहले नहीं देखा था। इसकी वजह से ऐसे लोगों की भी मदद हो सकती है , जिन्हें अपने इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोग जिन्हें ये नहीं पता है कि भगवान हनुमान संजीवनी बूटी लेकर आए थे, ये शोज उनका ज्ञान बढ़ाएंगे। आपको 'बताते चलें कि मुकेश खन्ना हमेशा से टीवी इंडस्ट्री पर इस बात के चलते निशाना साधते रहे हैं कि वो हिन्दू धर्म के पुराणों और धर्मग्रंथों के साथ खिलवाड़ करती है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की कुछ समय पहले मुकेश खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैं आजकल के शोज देखने की कोशिश करता हूं लेकिन ये क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर बहुत खिलवाड़ करते हैं। इसके साथ ही महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे सीरियल्स में मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ भी दिखाते रहते हैं और कोई उनसे कुछ नहीं कहता है। वहीं मुकेश खन्ना ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) के 'महाभारत' की भी काफी आलोचना की थी और उस समय अपने बयानों में कहा था कि, मेकर्स ने भारत के इतिहास के साथ खिलवाड़ किया है। यदि ऐसा किसी दूसरे धर्म के साथ होता तो सड़कों पर तलवारें निकल आती। 

सिडनाज की केमिस्ट्री पर देवोलीना ने कही यह बात

रश्म‍ि देसाई ने अपने समय के पाबंद होने पर कही यह बात

CID को याद कर दया हुए इमोशनल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -