MP के कांग्रेसी विधायक करवाएंगे लोगों को अयोध्‍या राम मंदिर की यात्रा
MP के कांग्रेसी विधायक करवाएंगे लोगों को अयोध्‍या राम मंदिर की यात्रा
Share:

इंदौर: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण बहुत तेजी के साथ किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने एक अलग पहल आरम्भ कर दी है। जी दरअसल विधायक संजय शुक्ला ने अपनी विधानसभा के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अयोध्या की यात्रा करवाने जा रहे हैं। इसका पहला जत्था 18 दिसंबर को रवाना होगा।

आप सभी को बता दें कि संजय शुक्ला इंदौर-1 से कांग्रेस विधायक हैं। ऐसे में एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा, 'उनके विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 वार्ड है। और वह हर महीने किसी एक वार्ड के लोगों को अयोध्या ले जाएंगे। इसकी शुरुआत 18 दिसंबर से होने जा रही है। जिसमे वार्ड-9 में रहने वाले करीब 600 लोगों का पहला जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा और अयोध्या में रामलला के दर्शन करेगा।' उन्होंने आगे बताया इसके लिए बाकायदा यात्रा संयोजक भी बना दिये गए हैं। जो यात्रा के दौरान यात्रियों की जरूरत का पूरा ध्यान रखेंगे'।

इसी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि 'हर किसी की इच्छा होती है कि एक बार वह अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन ज़रूर करे और मर्यादा पुरुषोत्तम की जन्मस्थली को नमन करे। इसी भावना को देखते हुए यह फैसला किया है'। आप सभी को बता दें कि राम मंदिर बनने का उत्साह हर व्यक्ति के मन में है और सभी जल्द से जल्द आयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद राम लला के दर्शन करना चाहते हैं। इसी को देखते हुए संजय शुक्ला ने पहल की है।

दुनिया भर में No Smoking Day कब मनाया जाता है?

पैगोडा क्या है?

पाकिस्तान में ख़त्म होगा 'क्रिकेट' का सूखा, ICC ने किया बड़ा ऐलान, गदगद हुए रमीज़ राजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -