दक्षिण भारत में गर्मी ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, IMD ने पेश किए आंकड़े
दक्षिण भारत में गर्मी ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, IMD ने पेश किए आंकड़े
Share:

नई दिल्ली: भारत में जनवरी का महीना बेहद गर्म रहा. भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि देश में साल 2021 के जनवरी में रिकॉर्ड किए गए न्यूनतम तापमान ने बीते 62 सालों के तापमान के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. यह महीना बीते 62 वर्षों में सबसे गर्म रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि विशेष रूप से देश का दक्षिणी हिस्सा अधिक गर्म रहा. 

दक्षिण भारत में यह माह 121 वर्षों में सबसे गर्म रहा और तापमान 22.33 डिग्री सेल्सियस रहा. वर्ष 1919 में 22.14 डिग्री सेल्सियस और 2020 में 21.93 डिग्री सेल्सियस था जो दूसरा और तीसरा सबसे गर्म माह रहा. मध्य भारत में 1982 (14.92 डिग्री सेल्सियस) के बाद 38 वर्षों में सबसे गर्म रहा (14.82 डिग्री सेल्सियस) जबकि 1901 से 2021 के बीच 15.06 डिग्री सेल्सियस के साथ 1958 सबसे गर्म दर्ज किया गया था.

हालांकि, IMD के अनुसार, जनवरी में अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही रहा. 1901 से 2021 के बीच के तापमान की जानकारी निकालने और उसका अध्ययन करने से पता चलता है कि पूरे भारत का औसत न्यूनतम तापमान जनवरी 2021 में 14.78 डिग्री सेल्सियस रहा.  विभाग के अनुसार, साल 1958 के जनवरी माह में भी इसी तरह का न्यूनतम तापमान रहा था. 1919 के जनवरी में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया जो अभी तक का सबसे गर्म जनवरी रहा है.

आखिर क्यों वायरस के मामले में आज भी झूठ बोल रहा चीन

नेताजी के आदर्शों से प्रेरित भारत का राष्ट्रवाद: प्रधानमंत्री मोदी

एचसीएल ने 700 करोड़ रुपये के कर्मचारियों के लिए विशेष एकमुश्त बोनस का किया एलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -