'लगदी लाहौर दी' गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आईं मोनालिसा
'लगदी लाहौर दी' गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आईं मोनालिसा
Share:

टीवी इंडस्ट्री में डायन के नाम से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा का एक डांस वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। यह डांस वीडियो वाकई में बड़ा ही गजब है। वैसे आप जानते ही होंगे मोनालिसा ने हर बार अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने डांस से भी जबरदस्त पहचान बनाई है। जी दरअसल वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने डांस वीडियो साझा कर अपने फैंस को दीवाना कर डालती हैं। उनके डांस के वीडियो खूब वायरल भी होते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

अब इसी क्रम में मोनालिसा के एक और वीडियो ने तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में उनके डांस मूव और एक्सप्रेशंस कमाल के लग रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में मोनालिसा पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा के गाने पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। वैसे इस वीडियो की खास बात तो यह है कि वीडियो को अब तक 41 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, और अब भी यह सिलसिला जारी है। वैसे इस वीडियो में मोनालिसा व्हाइट और ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस लुक में उनका अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है। इस दौरान वह लगदी लाहौर दी गाने पर बेहतरीन अंदाज दिखा रहीं हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा के डांस वीडियो ने इस कदर धमाल मचाया हो। वह इससे पहले भी अपने डांस से कहर बरपा चुकीं हैं।

हम आपको यह भी बता दें कि मोनालिसा ने हिंदी सीरियल्स के अलावा भोजपुरी सिनेमा में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। आप सभी ने उन्हें 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी देखा होगा। वह स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभाकर मशहूर हुईं हैं और आज भी लोग उनके इस किरदार को भूल नहीं पाए हैं।

गुजरात में हाथरस घटना के खिलाफ प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता हिरासत में

जानिए आज कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

मशहूर टिकटॉकर प्रतीक खत्री का निधन, दोस्तों ने जताया दुःख

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -